एक्सप्लोरर

WhatsApp ने जारी किया नया सिक्योरिटी फीचर, दूसरे डिवाइस पर लॉग-इन करने के लिए हर बार करना होगा ये काम

एक साथ दो मोबाइल फोन में व्हाट्सएप इस्तेमाल करना चाहते हैं तो अब आपको एक ओटीपी के माध्यम से हर बार दूसरे डिवाइस पर लॉग-इन करना होगा. 

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ​व्हाट्सएप का इस्तेमाल दुनिया भर में किया जाता है. इस ऐप की लोकप्रियता क्या है इससे आप सभी वाकिफ हैं. समय-समय पर यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए मेटा ​व्हाट्सएप में कई तरह के बदलाव करता है. कंपनी ने पिछले साल एक multi-device फीचर शुरू किया था जो यूजर्स को अपने स्मार्टफोन के बिना एक से अधिक डिवाइस पर अपना ​व्हाट्सएप अकाउंट एक्सेस करने की अनुमति देता है. ​व्हाट्सएप ने हाल ही में एंड्राइड उपयोगकर्ताओं के लिए बीटा अपडेट में कंपेनियन मोड रोल आउट किया था. ये नया फीचर ​व्हाट्सएप अकाउंट को दूसरे स्मार्टफोन पर तुरंत एक्सेस करने की अनुमति देता है. ​व्हाट्सएप का इस्तेमाल दुनियाभर में सबसे ज्यादा किया जाता है इसलिए यूजर्स इस फीचर के आने के बाद अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंतित थे कि कहीं 2 डिवाइस पर लॉग-इन होने की वजह से उनका अकाउंट फ्रॉड का शिकार न हो जाएं. इस समस्या को हल करने के लिए व्हाट्सएप ने बीटा वर्जन में एक नया फीचर ऐड किया है.

अब प्राइमरी डिवाइस पर हर बार आएगा कोड
WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये नया फीचर यूजर को 6 अंकों के कोड के साथ अपने ​व्हाट्सएप अकाउंट में सुरक्षित तरीके से लॉग-इन करने की अनुमति देगा. सरल शब्दों में इसे आप ऐसे समझिए कि जब आप दूसरे स्मार्टफोन पर अपना व्हाट्सएप लॉग-इन  करेंगे तो आपके प्राइमरी स्मार्टफोन पर एक ओटीपी आएगा. 6 अंकों के इस ओटीपी को दर्ज करने के बाद ही आप अपना व्हाट्सएप दूसरे स्मार्टफोन पर खोल पाएंगे. इस ओटीपी के लिए भी बेटा यूजर्स को 3 तरह के विकल्प अब मिलेंगे जिसमें एक विकल्प अभी हाल ही में ऐड हुआ है. पहला 'मेन डिवाइस में ​व्हाट्सएप पर ओटीपी हासिल करना' दूसरा 'मैसेज के जरिए और तीसरा 'कॉल के माध्यम से'. यानी अब आप चाहे तो प्राइमरी डिवाइस पर ​व्हाट्सएप पर भी अपना कोड हासिल कर सकते हैं.

जैसे ही आप प्राइमरी डिवाइस पर प्राप्त 6 अंक के लॉग-इन कोड को दर्ज करेंगे तो आप दूसरे डिवाइस पर अपना ​व्हाट्सएप एक्सेस कर पाएंगे. यह फीचर केवल एंड्राइड प्लेटफार्म पर कुछ बीटा यूजर्स के लिए फिलहाल उपलब्ध है. सभी यूजर्स के लिए ये फीचर कब तक रोल आउट या लाइव होगा इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन, माना जा रहा है कि जल्द ये सभी के लिए उपलब्ध होगा. एक तरह से यह फीचर यूजर्स को उनके अकाउंट पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करेगा. 

यह भी पढ़ें:

Twitter: रोल आउट हुआ नया फीचर....अब वीडियो की तरह ही ट्विटर पर देख पाएंगे “व्यू काउंट्स फॉर ट्वीट्स”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइपिंग छोड़िए, अब बोलकर लिखेगा AI! Fireflies.ai का नया Voice Tool लॉन्च
टाइपिंग छोड़िए, अब बोलकर लिखेगा AI! Fireflies.ai का नया Voice Tool लॉन्च
चीनी मोबाइल कवर पर कसेगा शिकंजा, सरकार लगा सकती है एंटी-डंपिंग ड्यूटी
चीनी मोबाइल कवर पर कसेगा शिकंजा, सरकार लगा सकती है एंटी-डंपिंग ड्यूटी
फेस्टिव सीजन में घर को बनाएं थिएटर, ये 6 Soundbar आएंगे काम
फेस्टिव सीजन में घर को बनाएं थिएटर, ये 6 Soundbar आएंगे काम
सर्दियों के लिए बेस्ट हैं ये रूम हीटर, कम बिजली पर देते हैं जबरदस्त राहत
सर्दियों के लिए बेस्ट हैं ये रूम हीटर, कम बिजली पर देते हैं जबरदस्त राहत

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने मानी ज्योतिषाचार्य की बात तो DMK सांसद कनिमोझी बोलीं- 'वो PM...'
CM विजय ने मानी ज्योतिषाचार्य की बात तो DMK सांसद कनिमोझी बोलीं- 'वो PM...'
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
How To Make Poori: गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
Embed widget