एक्सप्लोरर

WhatsApp Avatars Feature : वॉट्सएप यूजर्स बना पाएंगे अपना डिजिटल अवतार, जानें इस फीचर की पूरी डिटेल !

Avatars फीचर्स को एंड्रॉयड वॉट्सएप बीटा के कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया गया है. इस फीचर से यूजर्स खुद को एक नए अवतार में पेश करके ऐप आनंद उठा सकते हैं.

WhatsApp Feature : अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव देने और ऐप की लोकप्रियता बनाए रखने के लिए मेटा के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप लगातर नए फीचर्स ला रही है. वाट्सएप में वॉइस कॉलिंग (Voice Calling) से लेकर पेमेंट (Payment) तक बहुत से दमदार फीचर्स मिलते हैं जिसकी वजह से वॉट्सएप की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है. कुछ लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अब वॉट्सएप Avatars फीचर को रोल आउट कर रहा है जिसको कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया जा चुका है. यह काफी इंटरेस्टिंग फीचर है जिसकी मदद से उपयोगकर्ता खुद को एक नए अवतार में ऐप पर रिप्रेजेंट कर सकेंगे. आइए इस फीचर को डिटेल में जानते हैं.

अवतार फीचर की जानकारी

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर बनाए रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है कि Avatars फीचर्स को एंड्रॉयड वॉट्सएप बीटा के कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया गया है. इस फीचर से यूजर्स खुद को एक नए अवतार में पेश करके ऐप आनंद उठा सकते हैं. इस फीचर को यूजर्स काफी पसंद करने वाले हैं क्योंकि इस फीचर का इस्तेमाल करके यूजर्स वॉट्सएप सेटिंग्स में अपना एक डिजिटल एक्सप्रेशन सेट कर सकते हैं और अपनी आइडेंटिटी को पर्सनलाइज कर सकते हैं. एंड्रॉइड 2.22.23.9 अपडेट के लिए कुछ वॉट्सएप बीटा टेस्टर अपना डिजिटल अवतार सेट कर पा रहे हैं.

किस तरह इस्तेमाल होगा यह फीचर?

कुछ लेटेस्ट रिपोर्ट से वॉट्सएप के इस नए फीचर की जानकारी प्राप्त हुई है जिसमें एक स्क्रीनशॉट दिया गया है. इस स्क्रीनशॉट के मुताबिक, अवतार फीचर को कॉन्फिगर करने के बाद वॉट्सएप खुद ही एक नया स्टिकर पैक बना देगा जिसके बाद यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ अवतार स्टिकर्स शेयर कर सकेंगे. साथ ही यूजर्स वॉट्सएप पर अवतार को अपनी प्रोफाइल फोटो के रूप में सिलेक्ट करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि वॉट्सएप का यह नया अवतार फीचर आपके व्हाट्सऐप के लिए आ चुका है या नहीं तो इसके लिए आप अपने व्हाट्सऐप अकाउंट की सेटिंग्स में जाकर चेक कर सकते हैं. यदि सेटिंग्स में आपको अवतार सेक्शन दिखाई देता है तो जान लें कि अवतार फीचर आपके लिए उपलब्ध हो चुका है.

वाट्सएप के अवतार फीचर की सुविधा अभी कुछ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोल आउट की जा चुकी है. इस वजह से अवतार फीचर को कॉन्फिगर करते वक्त यूजर्स को कुछ छोटी समस्याओं को झेलना पड़ सकता है. जानकारी के लिए बता दें कि गूगल प्ले स्टोर से एंड्रॉइड व्हाट्सऐप बीटा का लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करने के बाद कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए अवतार फीचर की सुविधा उपलब्ध हो पाएगी. आने वाले वक्त में वॉट्सएप कंपनी इस फीचर को जल्द ही अन्य वॉट्सएप यूजर्स के लिए भी रोल आउट कर देगी.

यह भी पढ़ें

Google ले आया नया फीचर, पैरेंट्स एक ही मैप पर ट्रैक कर सकेंगे सभी बच्चों की डिवाइस लोकेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget