एक्सप्लोरर

WhatsApp में अब 3 से ज्यादा चैट्स को पिन कर पाएंगे यूजर्स, जानें इस नए फीचर की अपडेट

WhatsApp: व्हाट्सऐप जल्द ही अपने यूज़र्स के लिए एक खास फीचर लेकर आने वाला है, जिसके जरिए यूजर्स तीन से ज्यादा चैट्स को पिन कर पाएंगे.

WhatsApp Latest Update: व्हाट्सऐप हमेशा किसी ना किसी नए फीचर पर काम करता रहता है ताकि उनके यूज़र्स को इस प्लेटफॉर्म पर हमेशा कोई ना कोई नया एक्सपीरियंस मिलता रहे. इस बार व्हाट्सऐप ने अपने एक पुराने फीचर को बेहतर करने का प्रयास किया है. दरअसल, व्हाट्सऐप ने बीटा यूज़र्स के लिए Android 2.24.6.13 अपडेट वर्ज़न को रिलीज किया है. इस वर्ज़न के जरिए यूज़र्स को एक नया फीचर मिलेगा, जिसके जरिए यूज़र्स अपने व्हाट्सऐप अकाउंट में तीन से ज्यादा चैट बॉक्स या ग्रुप्स को पिन कर पाएंगे.

व्हाट्सऐप का नया फीचर

आपको बता दें कि अभी अगर आप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करेंगे तो उसमें आपको अधिकतम तीन चैट्स को पिन करने का विकल्प मिलता है, जिनमें किसी का पर्सनल चैट और ग्रुप चैट दोनों शामिल होते हैं. हालांकि, ऐसे बहुत सारे यूज़र्स हैं, जिन्हें कुल मिलाकर तीन से ज्यादा चैट्स को पिन करने यानी सबसे ऊपर रखने की जरूरत पड़ती है. व्हाट्सऐप  ने ऐसे यूज़र्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस नए बीटा वर्ज़न को रिलीज किया है.

इस अपडेट के आने के बाद यूज़र्स अपने व्हाट्सऐप अकाउंट में पर्सनल चैट्स और ग्रुप्स को मिलाकर कुल 3 से ज्यादा चैट्स को पिन कर पाएंगे. व्हाट्सऐप के तमाम लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी मुहैया कराने वाली वेबसाइट WABetaInfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप भविष्य में आने वाले अपडेट के जरिए अपने इस फीचर को रोलआउट करना शुरू करेगा. फिलहाल, यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है.

कितने चैट्स को कर पाएंगे पिन?

इस रिपोर्ट में एक पिक्चर भी देखने को मिल रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि व्हाट्सऐप अकाउंट में 5 चैट्स को बिन किया गया है, जिसमें ग्रुप और पर्सनल चैट्स भी शामिल हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इस नए अपडेट के बाद यूज़र्स अधिकतम 5 ही चैट को पिन कर पाएंगे या उससे भी ज्यादा.

बहरहाल, चैट्स को पिन करने के अलावा व्हाट्सऐप चैनल को पिन करने वाला फीचर भी डेवलप कर रहा है. व्हाट्सऐप चैनल को पिन करने वाले फीचर्स की ख़बर पहले भी आ चुकी है, हालांकि, अभी तक इस फीचर को रोलआउट नहीं किया गया है. अब ऐसा लगता है कि व्हाट्सऐप पहले चैनल पिन करने वाला फीचर रोलआउट करेगी और फिर चैट्स को पिन करने वाला.

यह भी पढ़ें:

Nothing Phone 2a की पहली सेल आज, जानें डिस्काउंट ऑफर्स और खास फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Motorola Razr Flex के स्पेक्स लीक, Wide Foldable में क्या होगा खास?
Motorola Razr Flex के स्पेक्स लीक, Wide Foldable में क्या होगा खास?
Truecaller ने निकाला नया Scam Checker, एक जगह होगी पूरी जांच
Truecaller ने निकाला नया Scam Checker, एक जगह होगी पूरी जांच

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा

Embed widget