एक्सप्लोरर

WhatsApp ने आखिरकार iPad यूजर्स के लिए 16 साल बाद ऐसा क्या किया जिसकी हर जगह हो रही चर्चा

16 साल बाद मेटा के स्वामित्व वाले लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने iPad यूजर्स के लिए अपना Standalone ऐप लॉन्च किया है. WhatsApp के iPad में आने के बाद Instagram के भी iPad वर्जन में आने की उम्मीद है.

मेटा के स्वामित्व वाले लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने आखिरकार iPad यूजर्स के लिए अपना Standalone ऐप लॉन्च कर दिया है. WhatsApp ने iPad ऐप लॉन्च करने में कुल 16 साल लगा दिए. पिछले कई सालों से iPad के लिए WhatsApp के ऐप की बात चल रही थी. हालांकि यह ऐप कभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं हुआ. अब जाकर मेटा ने आखिरकार इस लंबे इंतजार को खत्म किया है. अब यूजर्स बिना किसी जुगाड़ के सीधे iPad की बड़ी स्क्रीन पर  WhatsApp का आनंद से सकेंगे.

iPad के लिए  WhatsApp ऐप का फीचर

iPad के लिए  WhatsApp ऐप को खासतौर पर बड़ी स्क्रीन के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इस ऐप की मदद से यूजर्स एक साथ 32 लोगो  के साथ वॉयस कॉल कर सकेंगे. साथ ही स्क्रीन शेयरिंग का विकल्प भी है, जो टीम मीटिंग्स या ग्रुप वीडियो कॉल्स के दौरान काफी उपयोगी साबित होगा. ऐप में  WhatsApp की सिक्योरिटी का सबसे जरूरी पहलू,यानी end-to-end encryption भी उपलब्ध रहेगा, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी बनी रहेगी.

iPad के लिए खास iPad-Only फीचर्स

WhatsApp ने iPad की बड़ी स्क्रीन को ध्यान में रखते हुए कई खास फीचर जोड़े हैं :

Stage Manager और Split View जैसे मल्टीटास्किंग फीचर्स जो iPad पर एक साथ कई ऐप्स चलाने में मदद करते हैं.

Slide Over फीचर जिससे WhatsApp को छोटे विंडो में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जबकि बाकी स्क्रीन पर दूसरे काम भी किए जा सकेंगे.

ऐप Apple Pencil और Magic Keyboard के साथ भी कम्पैटिबल है,जिससे यूजर्स को बेहतर टाइपिंग और ड्रॉइंग का अनुभव मिलेगा.

Apple इकोसिस्टम के लिए बड़ा फायदा

iPad के लिए WhatsApp का ऐप आने से Apple यूजर्स को अपने डिवाइस के बीच बेहतरीन सिंकिंग का लाभ मिलेगा. यूजर्स iPhone  पर काम शुरू कर MacBook या iPad पर उसका कंटेट देख और एडिट कर पाएंगे. इससे Apple के इकोसिस्टम में ऐप का बेहतर इंटीग्रेशन होगा.

आगे की उम्मीदें

WhatsApp के iPad पर आने के बाद मेटा के अन्य ऐप्स जैसे Instagram के भी iPad वर्जन आने की उम्मीद बढ़ गई है. इससे Apple यूजर्स को मेटा के प्लेटफॉर्म पर और भी बेहतर अनुभव मिलने की संभावना है.

iPad के लिए WhatsApp का ऐप अब Apple Store से डाउनलोड किया जा सकता है.यूजर्स बड़ी स्क्रीन पर आराम से चैटिंग,कॉलिंग,मीडिया शेयरिंग और ग्रुप वीडियो कॉल का आनंद ले सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये हैं सबसे सस्ते रिमोट कंट्रोल सीलिंग फैंस, यहां से करें शॉपिंग
ये हैं सबसे सस्ते रिमोट कंट्रोल सीलिंग फैंस, यहां से करें शॉपिंग
रूम शिफ्ट करने की टेंशन खत्म, ये हैं बेस्ट शिफ्टिंग ऐप्स
रूम शिफ्ट करने की टेंशन खत्म, ये हैं बेस्ट शिफ्टिंग ऐप्स
बंद हो गया iPhone फिर भी आसानी से मिलेगा! जानें कैसे खोजें खोया फोन?
बंद हो गया iPhone फिर भी आसानी से मिलेगा! जानें कैसे खोजें खोया फोन?
6G के दौर में 4G फोन लाई यह कंपनी, 7000mAh बैटरी पर खेला दांव
6G के दौर में 4G फोन लाई यह कंपनी, 7000mAh बैटरी पर खेला दांव

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आपका मामला आया राम, गया राम जैसा', SC ने झटका देते हुए किस नेता को सुनाया?
'आपका मामला आया राम, गया राम जैसा', SC ने झटका देते हुए किस नेता को सुनाया?
'SIR का कोई मतलब नहीं, EC की छवि हो रही खराब', ABP से बोले पूर्व आयुक्त अशोक लवासा
'SIR का कोई मतलब नहीं, EC की छवि हो रही खराब', ABP से बोले पूर्व आयुक्त अशोक लवासा
चंद्रशेखर आजाद मामले में अजीत भारती की याचिका पर आया फैसला, अग्रिम जमानत मिली या नहीं?
चंद्रशेखर आजाद मामले में अजीत भारती की याचिका पर आया फैसला, अग्रिम जमानत मिली या नहीं?
ऑस्ट्रेलिया ने अचानक बदला ODI कप्तान, जानें किसने ली पैट कमिंस की जगह
ऑस्ट्रेलिया ने अचानक बदला ODI कप्तान, जानें किसने ली पैट कमिंस की जगह
मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड
मलयालम की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, जिसने तोड़ा 'जन नायकन' का रिकॉर्ड
अखिलेश के सियासी सफर में कितनी मददगार रहीं यात्राएं? कभी बने सीएम तो कभी बढ़ी सीट
अखिलेश के सियासी सफर में कितनी मददगार रहीं यात्राएं? कभी बने सीएम तो कभी बढ़ी सीट
B-1 बॉम्बर से सलामी, प्रोटोकॉल तोड़ खुद रिसीव किया, शी से ट्रंप आखिर चाहते क्या हैं?
B-1 बॉम्बर से सलामी, प्रोटोकॉल तोड़ खुद रिसीव किया, शी से ट्रंप आखिर चाहते क्या हैं?
अलविदा कहने को तैयार मानसून: आपके राज्य से किस तारीख को थमेगी बारिश? जानें
अलविदा कहने को तैयार मानसून: आपके राज्य से किस तारीख को थमेगी बारिश? देखें राज्यवार चार्ट
Embed widget