एक्सप्लोरर

WhatsApp ने तैयार किया नया ऐप, सिर्फ iPad यूजर्स ही कर पाएंगे इस्तेमाल, जानें

अगर आप iPad यूजर हैं और WhatsApp को और बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह नया ऐप आपके लिए एक बड़ा बदलाव ला सकता है.

अगर आप एप्पल आईपैड इस्तेमाल करते हैं और व्हाट्सऐप को बड़े स्क्रीन पर चलाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. बहुत जल्द WhatsApp खासतौर पर iPad के लिए एक नया ऐप लेकर आने वाला है, जो न सिर्फ नए फीचर्स से लैस होगा, बल्कि इसका इंटरफेस भी आईपैड के बड़े डिस्प्ले के लिए पूरी तरह तैयार किया गया है.

iPad यूजर्स के लिए पहली बार डेडिकेटेड ऐप

अब तक iPad पर WhatsApp का कोई अलग ऐप मौजूद नहीं था. लोग या तो iPhone ऐप का इस्तेमाल करते थे या फिर वेब ब्राउज़र के जरिए WhatsApp चलाते थे. लेकिन अब यह परेशानी खत्म होने वाली है. Meta ने आखिरकार iPad यूज़र्स के लिए खास WhatsApp ऐप तैयार कर लिया है, जिसकी टेस्टिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है.

दो साल की मेहनत के बाद तैयार हुआ ऐप

इस ऐप को लॉन्च करने से पहले कंपनी ने करीब दो साल तक इसका बीटा वर्जन टेस्ट किया है. बीटा टेस्टिंग Apple के TestFlight प्लेटफॉर्म पर की गई, जहां चुनिंदा यूजर्स ने इस ऐप को इस्तेमाल करके फीडबैक दिया. यूजर्स का कहना है कि अब यह ऐप काफी स्मूद और स्टेबल हो गया है.

 बिना iPhone के भी चलेगा WhatsApp

नए ऐप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि iPad पर WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए अब iPhone को हमेशा इंटरनेट से जोड़कर रखने की ज़रूरत नहीं होगी. इसका मतलब यह हुआ कि आप iPad पर भी बिल्कुल उसी तरह WhatsApp चला पाएंगे, जैसे किसी मोबाइल पर चलाते हैं.

बड़ी स्क्रीन के लिए बेहतर इंटरफेस

नया ऐप खासतौर पर iPad की स्क्रीन साइज को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. चैटिंग का इंटरफेस ज्यादा साफ, आकर्षक और यूज़र-फ्रेंडली होगा। बड़ी स्क्रीन पर मैसेज पढ़ना, मीडिया फाइल्स देखना और वीडियो कॉल करना पहले से कहीं ज्यादा मजेदार होगा.

लॉन्च की तारीख क्या है?

फिलहाल WhatsApp ने इस नए ऐप की लॉन्च डेट का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट से इस बात के संकेत जरूर मिले हैं कि लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है.

सिर्फ Apple यूज़र्स के लिए खास

गौर करने वाली बात यह है कि ये नया ऐप सिर्फ iPad यूजर्स के लिए होगा, यानी इसका फायदा सिर्फ Apple डिवाइस इस्तेमाल करने वालों को मिलेगा. एंड्रॉयड टैबलेट यूज़र्स को अभी इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

अगर आप iPad यूजर हैं और WhatsApp को और बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह नया ऐप आपके लिए एक बड़ा बदलाव ला सकता है. अब चैटिंग सिर्फ मोबाइल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बड़ी स्क्रीन पर एक नया अनुभव देने को तैयार है WhatsApp.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget