एक्सप्लोरर

WhatsApp Cloned Scam: WhatsApp यूजर्स के लिए खतरा, जरा सी लापरवाही और मिनटों में खाता हो जाएगा खाली

SIM Swaping Fraud: ठग व्हाट्सऐप यूजर्स को लगातार अपना शिकार बना रहे हैं. समय के साथ इनके ठगी के तरीके भी बदल रहे हैं. साइबर क्रिमिनल्स ने ठगी के लिए सिम स्वैपिंग (Sim Swaping) का नया तरीका निकाला है.

WhatsApp Fraud: साइबर क्रिमिनल्स (Cyber Criminals) ठगी के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं. व्हाट्सऐप (WhatsApp) के ज्यादा यूज को देखते हुए क्रिमिनल्स अब इस ऐप (App) को यूज करने वाले लोगों को शिकार बना रहे हैं. इस पर ठगी के तरीके भी समय-समय पर बदल रहे हैं. जालसाजों ने नया तरीका सिम स्वैपिंग (Sim Swaping) का निकाला है. इसके जरिए वे आसानी से आपके बैंक अकाउंट (Bank Account) से सारी रकम निकाल लेते हैं. इस तरह की ठगी से बचाने के लिए व्हाट्सऐप के साथ-साथ साइबर सिक्योरिटी कंपनी भी लोगों को अलर्ट करती रहती है. आइए बताते हैं क्या है सिम स्वैपिंग फ्रॉड और कैसे इसके जरिए ठग आपके बैंक खातों से रुपये उड़ा रहे हैं.

क्या है सिम स्वैपिंग

दरअसल सिम स्वैपिंग (Sim Swaping) में ठग आपके सिम (SIM) को क्लोन करते हैं. सिम स्वैपिंग के लिए जालसाज पहले आपके व्हाट्सऐप (WhatsApp) नंबर का क्लोन तैयार करते हैं. इसके बाद किसी न किसी तरीके से आपकी बेसिक जानकारी जुटाते हैं. फिर आपके नंबर की दूसरी सिम जारी करा लेते हैं. नया सिम लेते ही आपके बैंक खातों, आपके व्हाट्सऐप और अन्य अकाउंट की जानकारी ठगों के पास चली जाती है.

ये भी पढ़ें : Instagram: इंस्टाग्राम पर आपके ऑनलाइन होते हुए भी नहीं चलेगा किसी को पता, जानिए क्या है तरीका

इस तरह करते हैं ठगी

अब एक बार जब साइबर क्रिमिनल्स (Cyber Criminals) को आपके नंबर का एक्सेस मिल जाता है, तो वह दो तरह से ठगी करते हैं. पहला तरीका ये है कि आपके नंबर से व्हाट्सऐप लॉगिन करके वह आपके कॉन्टैक्ट से संपर्क करके उनसे पैसे मांगते हैं. कई बार डेटा का झांसा देकर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठे जाते हैं. इसके अलावा दूसरा तरीका ये है कि वह सीधे आपके बैंक अकाउंट को ऑपरेट करके पैसे निकालें क्योंकि उनके पास आपका नंबर होता है और सारे मैसेज आपके पास ही आते हैं. ऐसे में आपके खाते से सारी रकम ठग निकाल सकते हैं और आपको पता भी नहीं चलता.

ये भी पढ़ें : Motorola New SmartPhone: मार्केट में जल्द दस्तक देगा Motorola का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन

बरतें ये सावधानी

  • व्हाट्सऐप पर टू स्टेप वेरिफिकेशन जरूर रखें. इसके लिए व्हाट्सऐप की सेटिंग में जाएं. इसके बाद अकाउंट पर क्लिक करें. यहां आपको टू स्टेप वेरिफिकेशन (Two Step Verification) का विकल्प दिखेगा. इस पर क्लिक करके इसे ऑन कर लें.
  • ईमेल, टेक्स्ट मैसेज या व्हाट्सऐप मैसेज पर आने वाले किसी भी लिंक पर क्लिक न करें. ठग मैलिशियस लिंक भेजकर आपके फोन को हैक करने की कोशिश करते हैं. आप जैसे ही लिंक पर क्लिक करते हैं आपके डिवाइस का कंट्रोल उनके हाथ में चला जाता है.
  • फोन पर अगर कोई आपसे अनजान आदमी आपकी पर्सनल डिटेल पूछे तो इसे शेयर करने से बचें.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio का नया धमाका! अब एक सब्सक्रिप्शन में मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स
Jio का नया धमाका! अब एक सब्सक्रिप्शन में मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स
YouTube Channel Start Guide:कैसे करें यूट्यूब पर अपने चैनल की शुरुआत? कितने वॉचिंग आवर हैं जरूरी
कैसे करें यूट्यूब पर अपने चैनल की शुरुआत? कितने वॉचिंग आवर हैं जरूरी
सेल का Discount असली है या सिर्फ दिखावा? ये 3 टूल्स खोल देंगे पूरा सच
सेल का Discount असली है या सिर्फ दिखावा? ये 3 टूल्स खोल देंगे पूरा सच
कार में रखते ही फोन क्यों हो जाता है आग जैसा गर्म? जानें कैसे बचें
कार में रखते ही फोन क्यों हो जाता है आग जैसा गर्म? जानें कैसे बचें

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget