एक्सप्लोरर

Vivo X90 सीरीज हुई लॉन्च तो Samsung Galaxy S23 के रेंडर्स ने किया एक्साइटेड, देखें दोनों के सभी खास फीचर्स

वीवो एक्स90 5जी सीरीज 22 नवंबर 2022 को चीन में लॉन्च किया गया. Samsung Galaxy S23 सीरीज पिछले कई दिनों से खबरों में बनी हुई है. इसके जनवरी में लॉन्च होने का अनुमान है.

Vivo X90 Series: वीवो एक्स90 5जी सीरीज 22 नवंबर 2022 को चीन में लॉन्च किया गया. इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन्स Vivo X90 5G, Vivo X90 Pro 5G और Vivo X90 Pro+ 5G को पेश किया गया हैं. दूसरी तरफ, Samsung Galaxy S23 सीरीज पिछले कई दिनों से खबरों में बनी हुई है. इस में तीन स्मार्टफोन्स Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra को लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक फोन्स की ऑफिशियल लॉन्चिंग को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है. आइए दोनों सीरीज के बारे में डिटेल में जानते हैं.

Vivo X90 Series Price and Availability (कीमत और उपलब्धता)

Vivo X90 5G फोन को चीन में 4 वेरिएंट्स में पेश किया गया है. फोन के 8GB + 128GB की कीमत CNY 3,699 (करीब 42,320 रुपये), 8GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 3,999 (करीब 45,759 रुपये), 12GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 4,499 (करीब 51,462 रुपये) और 12GB + 512GB की कीमत CNY 4,999 (करीब 57,182 रुपये) है. फोन की प्री-बुकिंग 22 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जबकि सेल 30 नवंबर से शुरू की जायेगी.

Vivo X90, Vivo X90 Pro 5G Specifications (स्पेसिफिकेशंस)

वीवो एक्स90 स्मार्टफोन में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है. डिस्प्ले का रेजलूशन 2800 x 1260 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है. इसके अलावा, यह फोन MediaTek Dimesnity 9200 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसके साथ 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलती है. फोटोग्राफी के लिए फोन में Zeiss T ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP, 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 12MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल है. सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा है. फोन की बैटरी 4,810mAh की है, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. इसमें से Vivo X90 Pro 5G के साथ  50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. 

Vivo X90 Pro+ 5G के स्पेसिफिकेशंस

Vivo X90 Pro+ स्मार्टफोन Android 13 बेस्ड OriginOS 3 के साथ आता है. इसमें 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले, 2K रेजलूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज दी गई है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में Zeiss T क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 50MP पोट्रेट सेंसर और 64MP का पेरिस्कोप लेंस 10x ऑप्टिकल जूम के साथ शामिल है. फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा, बैटरी 4,700mAh, 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.

Samsung Galaxy S23 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है. इसमें 200MP का कस्टम Samsung ISOCELL सेंसर मिल सकता है, जिसमें दो सेंसर होंगे. इतना ही नहीं इसमें पिक्सल-बाइन्ड रेजलूशन वाला 50MP का लेंस दिया भी दिया जा सकता है. इसके जरिए यूजर्स लो-लाइट में शानदार फोटो क्लिक कर पाएंगे. साथ ही, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिल सकती है. इसका कैमरा 10x जूम सपोर्ट कर सकता है. वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 12MP का कैमरा दिया जा सकता है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एस 23 अल्ट्रा को 6.6 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा. हैंडसेट में 8GB RAM और Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट का सपोर्ट दिया जा सकता है. 

गैलेक्सी एस 23 अल्ट्रा की लॉन्च डेट

गैलेक्सी एस 23 अल्ट्रा की ऑफिशियल लॉन्चिंग को लेकर अभी कंपनी की तरफ से कोई खुलासा नहीं किया गया है. अगर लीक्स की मानें तो फोन को अगले साल 5 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 70,000 से 1,00,000 रुपये के बीच हो सकती है.

यह भी पढ़ें-

Elon Musk ने पहले करीब 5000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, अब भारत से करेंगे कई इंजीनियर्स की भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

eSIM से भर गया मन, फिजिकल सिम छोड़ने को तैयार नहीं हैं लोग, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
eSIM से भर गया मन, फिजिकल सिम छोड़ने को तैयार नहीं हैं लोग, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
नया फोन खरीदना है तो न करें देरी, मेमोरी चिप्स की कमी के बाद अब इन कारणों से आसमान छूने लगेंगी कीमतें
नया फोन खरीदना है तो न करें देरी, मेमोरी चिप्स की कमी के बाद अब इन कारणों से आसमान छूने लगेंगी कीमतें
धांसू कैमरा वाले Oppo Find X9 Ultra समेत मई में लॉन्च होंगे ये फोन, यहां देखें पूरी लिस्ट
धांसू कैमरा वाले Oppo Find X9 Ultra समेत मई में लॉन्च होंगे ये फोन, यहां देखें पूरी लिस्ट
Smart Tv ले रहे हैं तो इस चीज का रखें खास ध्यान, स्किप कर दी तो नहीं आएगी मूवीज और गेमिंग का मजा
Smart Tv ले रहे हैं तो इस चीज का रखें खास ध्यान, स्किप कर दी तो नहीं आएगी मूवीज और गेमिंग का मजा

वीडियोज

West Bengal Exit Poll 2026: Bengal Exit Poll में BJP के आंकड़ों ने चौंकाया | Assam | Mamata | TMC
अभिषेक मल्हान के लिए क्यों इंफ्लुएंसर पारुल सिंह ने बोला ‘Angry Young Man?’
Sansani: हिजबुल्लाह के सीक्रेट ठिकानों की अनदेखी पिक्चर ! | Crime News | America
Sandeep Chaudhary On Exit Poll: कहां किसकी जीत..किसका सूपड़ा साफ | BJP | TMC | Poll of Polls on ABP
West Bengal Exit Poll 2026: क्या हार रही हैं दीदी ? | PM Vs Mamata | Chanakya Exit Poll

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jahangir Khan Controversy: 'हम भी पुष्पा हैं, झुकेंगे नहीं, 200 परसेंट...', वोटर्स को धमकाने के आरोपों पर बोले TMC नेता जहांगीर खान
'हम भी पुष्पा हैं, झुकेंगे नहीं, 200 परसेंट...', वोटर्स को धमकाने के आरोपों पर बोले TMC नेता जहांगीर खान
'पार्लियामेंट में नेहरू और विधानसभा में नेताजी को कोसो...', यूपी विधानसभा में बोलीं रागिनी सोनकर
'पार्लियामेंट में नेहरू और विधानसभा में नेताजी को कोसो...', यूपी विधानसभा में बोलीं रागिनी सोनकर
पाकिस्तान में दिखा दिया जम्मू कश्मीर और लद्दाख! गंदी हरकत पर उतरा नेपाल, अब भारत से मांग रहा माफी, जानें पूरा विवाद
पाकिस्तान में दिखा दिया जम्मू कश्मीर और लद्दाख! गंदी हरकत पर उतरा नेपाल, अब भारत से मांग रहा माफी, जानें पूरा विवाद
IPL 2026: गुजरात के घर में जीत की लय जारी रखने उतरेगी आरसीबी, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IPL 2026: गुजरात के घर में जीत की लय जारी रखने उतरेगी आरसीबी, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Tamil Nadu Exit Poll 2026: तमिलनाडु के एग्जिट पोल में ट्विस्ट! स्टालिन नहीं इन्हें CM बनाना चाहती है जनता, जानें नाम
तमिलनाडु के एग्जिट पोल में ट्विस्ट! स्टालिन नहीं इन्हें CM बनाना चाहती है जनता, जानें नाम
संभावना सेठ ने झेला है बहुत दर्द, 4 मिसकैरेज हुआ, एबॉर्शन कराना पड़ा, अब 45 में मां बनेंगी एक्ट्रेस
4 मिसकैरेज, 65 इंजेक्शन और एबॉर्शन का दर्द… संभाना सेठ ने रो-रोकर सुनाया था हाल
शपथग्रहण समारोह का कौन उठाता है खर्च, क्या इसमें आम आदमी को भी मिलती है एंट्री?
शपथग्रहण समारोह का कौन उठाता है खर्च, क्या इसमें आम आदमी को भी मिलती है एंट्री?
नया फोन खरीदना है तो न करें देरी, मेमोरी चिप्स की कमी के बाद अब इन कारणों से आसमान छूने लगेंगी कीमतें
नया फोन खरीदना है तो न करें देरी, मेमोरी चिप्स की कमी के बाद अब इन कारणों से आसमान छूने लगेंगी कीमतें
Embed widget