एक्सप्लोरर

Vi ने इन शहरों में लॉन्च की 5G सर्विस, लिस्ट में क्या आपका शहर भी शामिल?

वोडाफोन आइडिया ने मुंबई, दिल्ली सहित 17 शहरों में 5G सेवा शुरू की है. अभी यह सेवा केवल कुछ क्षेत्रों में ही उपलब्ध है. एयरटेल और जियो पहले ही 5G लॉन्च कर चुकी है.

Vi 5G Service: वोडाफोन आईडिया (Vi) ने देश में 5G सर्विस शुरू कर दी है. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी ने देश के 17 शहरों में इसकी शुरुआत की है. इन शहरों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु आदि शामिल हैं. फिलहाल इन शहरों के कुछ ही हिस्सों में 5G कनेक्टिविटी दी जा रही है. अभी इस सर्विस को छोटे स्तर पर शुरू कर कंपनी ने 5G स्पेस में अपना पैर रख लिया है. आने वाले दिनों में इसका दायरा बढ़ेगा, जिसका फायदा अन्य ग्राहकों को भी मिलेगा.

प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स उठा सकेंगे फायदा

Vi ने 3.3GHz और 26GHz स्पेक्ट्रम पर 5G को डिप्लॉय किया है. इसका फायदा कंपनी के प्रीपेड के साथ-साथ पोस्टपेड यूजर्स भी उठा सकते हैं. कुछ यूजर्स ने अपने स्मार्टफोन में 5G सर्विस इनेबल होने के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं.


किस रिचार्ज प्लान में मिलेगी 5G कनेक्टिविटी?

Vi की 5G कनेक्टिविटी का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को 475 रुपये का रिचार्ज कराना होगा. वहीं पोस्टपेड यूजर्स को इसके लिए REDX 1101 लेना होगा. बता दें कि कंपनी के CEO ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि Vi अगले 6-7 महीनों में 5G सेवा की शुरुआत कर देगी. 

इन शहरों में शुरू हुई सर्विस

कंपनी ने फिलहाल हरियाणा के करनाल, राजस्थान के जयपुर, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और सिलिगुड़ी, केरल के त्रिक्कारा, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आगरा, मध्य प्रदेश के इंदौर, गुजरात के अहमदाबाद, आंध्र प्रदेश के हैदराबाद, बिहार के पटना, मुंबई के वर्ली, कर्नाटक के बेंगलुरु, पंजाब के जालंधर, तमिलनाडु के चेन्नई, महाराष्ट्र के पुणे और दिल्ली के ओखला के कुछ हिस्सों में इस सर्विस की शुरुआत की है. 

एयरटेल और जियो पहले ही लॉन्च कर चुकी 5G

5G रोल आउट के मामले में वोडाफोन आइडिया काफी पीछे चल रही है. जियो और एयरटेल ने 2022 में ही 5G कनेक्टिविटी शुरू कर दी थी. इस मामले में केवल सरकारी कंपनी BSNL वोडाफोन आइडिया से पीछे चल रही है. BSNL अभी तक केवल 4G सर्विस ही उपलब्ध करवा रही है.

ये भी पढ़ें-

सिर्फ ₹449 में मिल रहा 3300GB डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, इस कंपनी के ऑफर ने मचाई तबाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू
Google Maps में Offline रास्ता कैसे सेव करें? बिना Internet भी मिलेगी मदद
Google Maps में Offline रास्ता कैसे सेव करें? बिना Internet भी मिलेगी मदद
फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget