एक्सप्लोरर

अब Uber दिखाएगी पिकअप एरिया तक डायरेक्शन... 90 दिन पहले भी कर सकेंगे कैब रिजर्व, जानिए कैसे?

उबर की Uber Reserve (उबर रिजर्व) सुविधा आपको कैब को पहले ही रिजर्व करने की सहूलियत देगी. इस फीचर से आप 90 दिन पहले ही कैब को रिजर्व कर सकेंगे.

Uber : एयरपोर्ट पर कैब बुक करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. खास तौर पर, अगर कोई पीक आवर्स के दौरान कैब की बुकिंग करता है तो कीमत हमेशा सामान्य से अधिक ही दिखाई पड़ती है क्योंकि उस समय मांग अधिक होती है. कीमत ज्यादा और कैब की कमी होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में, कई लोग तो अक्सर उबरप्रीमियम (UberPremium) या उबरएक्सएल (UberXL) बुक करने के लिए मजबूर हो जाते हैं. हालांकि अब उबर एयरपोर्ट पर कैब बुकिंग को आसान बना रहा है. इस खबर में हमने उन फीचर्स के बारे में बताया है, जिन्हें उबर ने एयरपोर्ट राइड को बेहतर बनाने के लिए अनाउंस किया है. 

Uber Reserve (उबर रिजर्व)

उबर की यह सुविधा आपको कैब को पहले ही रिजर्व करने की सहूलियत देगी. इस फीचर से आप 90 दिन पहले ही कैब को रिजर्व कर सकेंगे. इसका मतलब है कि आप एयरपोर्ट पर अपने अराइवल का टाइम सेट कर सकेंगे और कैब को पहली ही बुक कर सकेंगे. इससे यूजर्स को कीमत के बारे में भी पता चल जाएगा और ड्राइवर पार्टनर के बारे में डिटेल भी एडवांस में मिल जाएंगी. हालांकि, अभी इस फीचर को यूएस और कनाडा में एक्सपैंड किया जाएगा. भारत में इसकी लॉन्चिंग की जानकारी सामने नहीं आई है. 

In-app directions (इन-ऐप डायरेक्शन)

एक व्यस्त हवाई अड्डे में अपनी कैब का पता लगाना एक बड़ा टास्क जैसा लग सकता है. इस तरह की समस्याओं से निपटने के लिए, Uber गेट से Uber पिकअप एरिया तक आपको गाइड करने के लिए एक स्टेप बाय स्टेप एप डायरेक्शन जोड़ रहा है. इन-ऐप डायरेक्शन को भारत में बैंगलोर, हैदराबाद और दिल्ली सहित अन्य शहरों में शुरू किया जाएगा.

वॉकिंग ETAs 

यूजर्स को इन-ऐप डायरेक्शन प्रोवाइड करने के अलावा, उबर वॉकिंग ईटीए भी प्रोवाइड कराएगा, जिससे यूजर्स को यह जानने में मदद मिलेगी कि पिक-अप लोकेशन पर पहुंचने में कितना समय लग जाएगा.

यह भी पढ़ें - टीवी एक्ट्रेस समेत 39 लोगों ने 3 दिन में गवाए लाखों, ये मैसेज भेजकर ठगो ने लूटे पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget