एक्सप्लोरर

चावल के दाने से भी छोटी, स्पीड में बिजली से तेज, चीन ने बनाई दुनिया की सबसे फास्ट हार्ड ड्राइव!,जानें इसके बारे में सबकुछ

चावल के दाने से भी छोटी और बिजली से तेज चीन की 'पोक्सियाओ' हार्ड ड्राइव भविष्य की एआई और डेटा प्रोसेसिंग में क्रांति ला सकती है.

तकनीक की दुनिया में चीन ने फिर से तहलका मचा दिया है. इस बार बात किसी मोबाइल, रोबोट या सैटेलाइट की नहीं, बल्कि एक ऐसी स्टोरेज डिवाइस की हो रही है जो देखने में तो बहुत छोटी है, लेकिन काम में किसी भी सुपर कंप्यूटर से कम नहीं. चीन के वैज्ञानिकों ने एक नई हार्ड ड्राइव तैयार की है जिसका नाम 'पोक्सियाओ (Poxiao)' रखा गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी स्पीड और साइज. यह चावल के एक दाने से भी छोटी है और इसकी स्पीड ऐसी कि पलक झपकते ही डेटा को मिटा या दोबारा लिखा जा सकता है.

कितनी तेज है ये हार्ड ड्राइव?

अगर आप सोच रहे हैं कि 'तेज' का मतलब क्या है, तो जान लीजिए कि यह नई हार्ड ड्राइव '400 पिकोसेकंड' में डेटा को प्रोसेस कर सकती है. पिकोसेकंड एक सेकंड का खरबवां हिस्सा होता है. यानी इतनी जल्दी कि हमारी आंखों को पता भी न चले और डेटा गायब या अपडेट हो जाए.

एआई और फ्यूचर कंप्यूटिंग में गेमचेंजर

इस छोटे से डिवाइस की सबसे बड़ी खूबी ये है कि यह एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के काम को बहुत ही तेज बना सकती है. सोचिए, जब आप किसी एआई टूल से फोटो या वीडियो बनवाते हैं तो उसे कुछ सेकंड लग जाते हैं, लेकिन इस डिवाइस के आने के बाद ये काम चुटकियों में हो जाएगा. ना सिर्फ एआई, बल्कि डेटा एनालिसिस, मशीन लर्निंग और साइंटिफिक रिसर्च जैसे भारी-भरकम काम भी तेज हो जाएंगे.

कब तक आएगी मार्केट में?

फिलहाल पोक्सियाओ सिर्फ प्रोटोटाइप स्टेज में है. इसका मतलब है कि ये अभी टेस्टिंग और रिसर्च के दौर में है और बाजार में आम लोगों को मिलने में थोड़ा वक्त लगेगा. अभी इसकी स्टोरेज कैपेसिटी थोड़ी कम है, लेकिन साइंटिस्ट्स का कहना है कि आगे चलकर इसे ज्यादा डेटा रखने लायक बनाया जाएगा.

क्यों है ये खास?

  • आकार में चावल के दाने से भी छोटी  
  • किसी भी आम हार्ड ड्राइव से लाखों गुना तेज  
  • भविष्य की एआई टेक्नोलॉजी के लिए वरदान  
  • कंप्यूटर और मेमोरी के बीच की दूरी घटाएगी  

क्या बदलेगा इससे?

सोचिए अगर आपके लैपटॉप या मोबाइल में ऐसी फ्लैश मेमोरी लग जाए तो आपको स्लो स्पीड, हैंग या लोडिंग जैसे शब्दों को भूलना पड़ जाएगा. फास्ट प्रोसेसिंग का मतलब होगा कि काम झटपट हो, गेमिंग हो या वीडियो एडिटिं, सब कुछ सुपरफास्ट और यही नहीं, डेटा सेंटर्स में इसका इस्तेमाल करके बिजली की भी बचत हो सकती है क्योंकि कम समय में ज्यादा काम हो पाएगा.

चीन की यह नई खोज सिर्फ एक टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट नहीं, बल्कि एक नई डिजिटल क्रांति की शुरुआत हो सकती है. हो सकता है कि कुछ सालों में हम सबके डिवाइस में पोक्सियाओ जैसी माइक्रो हार्ड ड्राइव लगे हों और हम डेटा प्रोसेसिंग को आज से बिल्कुल अलग नजरिए से देखें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले! अब फ्री में मिलेगा सबसे एडवांस ChatGPT मॉडल
इन यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले! अब फ्री में मिलेगा सबसे एडवांस ChatGPT मॉडल
iPad में आज भी Face ID नहीं! जानें Apple क्यों अभी भी दे रहा Touch ID
iPad में आज भी Face ID नहीं! जानें Apple क्यों अभी भी दे रहा Touch ID
फर्जी उम्र बताना अब नहीं चलेगा! Google ला रहा है ये नया सिस्टम
फर्जी उम्र बताना अब नहीं चलेगा! Google ला रहा है ये नया सिस्टम
Generative AI India: एआई से काम कितना आसान हुआ, कितनी नौकरियों पर खतरा?
एआई से काम कितना आसान हुआ, कितनी नौकरियों पर खतरा?

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget