एक्सप्लोरर

Meta: शेरिल सैंडबर्ग ने मेटा COO पद से दिया इस्तीफा, जानें वजह

मेटा ने SEC फाइलिंग में कहा कि 1 अगस्त, 2022 को बोर्ड ने ओलिवन को कंपनी के नए COO के रूप में नियुक्त किया है. सैंडबर्ग 30 सितंबर, 2022 तक कंपनी के एक कर्मचारी के रूप में काम करती रहेंगी.

Sheryl Sandberg: मेटा (Meta) की COO शेरिल सैंडबर्ग (Sheryl Sandberg) ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सैंडबर्ग ने इस सोशल नेटवर्क पर दूसरे सबसे महत्वपूर्ण कार्यकारी के रूप में 14 साल तक काम किया है. बता दें, अब मेटा ने मुख्य विकास अधिकारी जेवियर ओलिवन को नए COO (Chief Operating Officer) के रूप में नियुक्त किया है. जेवियर ओलिवन ने 1 अगस्त से कार्यभार संभाल लिया है, कंपनी ने यूएस में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) के साथ एक फाइलिंग में खुलासा किया है. बता दें कि सैंडबर्ग 30 सितंबर तक मेटा की एंप्लॉयी बनी रहेंगी, वह बोर्ड की सदस्य के तौर पर कंपनी से जुड़ी रहेगी.

1 अगस्त से ओलिवन है मेटा के COO

मेटा ने SEC फाइलिंग में कहा कि 1 अगस्त, 2022 को बोर्ड ने ओलिवन को कंपनी के नए COO के रूप में नियुक्त किया है. सैंडबर्ग 30 सितंबर, 2022 तक कंपनी के एक कर्मचारी के रूप में काम करती रहेंगी. इसके बाद वो बोर्ड के सदस्य के रूप में काम करना जारी रखेगी और उन्हें मुआवजा मिलता रहेगा.

Sheryl Sandberg पर लगा था यह आरोप

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने जून में एक रिपोर्ट में पेश की थी, जिसमें यह दावा किया गया था कि मेटा की COO शेरिल सैंडबर्ग ने अपने निजी कारणों से कंपनी के संसाधनों का इस्तेमाल किया है. इस दावे की जांच की जा रही है. बता दें के इस जांच के संबंध में फेसबुक-पैरेंट मेटा द्वारा कई कर्मचारियों का इंटरव्यू भी लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि इस मामला की जांच पिछले साल से ही चल रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक, जिन गतिविधियों की जांच की जा रही है, उनमें सैंडबर्ग के फाउंडेशन, लीन इन का सपोर्ट करने का मामला और उनकी दूसरी किताब "ऑप्शन बी: फेसिंग एडवर्सिटी, बिल्डिंग रेजिलिएंस एंड फाइंडिंग जॉय" के लेखन और प्रचार के लिए मेटा कर्मचारियों से काम कराना शामिल है. बता दें कि मेटा की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शेरिल सैंडबर्ग ने अपने पद को 2 जून को छोड़ दिया था. बता दें, सैंडबर्ग और कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने साथ मिलकर दुनिया के सबसे बड़े सोशल नेटवर्क के डेवलपमेंट के लिए काम किया है.

JBL के वॉटरप्रूफ इयरबड्स भारत में लॉन्च, मिलेगा 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget