एक्सप्लोरर

Youtube पर Share Market की जानकारी खोजना डॉक्टर को पड़ा महंगा! एक गलती और उड़ गए 15 लाख रूपए, जानें पूरा मामला

Cyber Fraud: भारत में शेयर बाजार में निवेश को लेकर लोगों की रुचि तेजी से बढ़ रही है. NSE के आंकड़ों के अनुसार, 2019 से 2023 के बीच 12 करोड़ से अधिक नए निवेशकों ने बाजार में कदम रखा है.

Cyber Fraud: भारत में शेयर बाजार में निवेश को लेकर लोगों की रुचि तेजी से बढ़ रही है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, 2019 से 2023 के बीच 12 करोड़ से अधिक नए निवेशकों ने बाजार में कदम रखा है. सिर्फ जनवरी 2024 में ही 54 लाख से ज्यादा लोगों ने शेयर बाजार से जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन किया. इसी को देखते हुए अब स्कैमर्स ने एक नया तरीका निकाल लिया है जिससे वह लोगों को चूना लगा रहे हैं. वे लोगों को बड़े मुनाफे और निवेश टिप्स का लालच देकर उनके पैसे हड़प लेते हैं. हाल ही में कई मामलों में देखा गया है कि लोग फर्जी निवेश योजनाओं के झांसे में आकर साइबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं.

कैसे हुई डॉक्टर से ठगी

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोयंबटूर के डॉक्टर कार्तिक को Youtube पर स्टॉक ट्रेडिंग टिप्स (Stock Trading Tips) देखते हुए 15.50 लाख रुपये की ठगी का सामना करना पड़ा. घटना दिसंबर 2024 की है, जब डॉक्टर कार्तिक अपने डीमैट अकाउंट के जरिए पहले से ही स्टॉक मार्केट में निवेश कर रहे थे. उन्होंने यूट्यूब पर एक ट्रेडिंग टिप्स से जुड़ा वीडियो देखा जिसमें ज्यादा प्रोफिट कमाने के टिप्स बताए जा रहे थे. वीडियो में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद, उनका नंबर एक "49 Upstocks Wealth Group" नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया.

इस ग्रुप में मौजूद फर्जी एक्सपर्ट्स ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे निवेश से बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. इसके बाद उन्हें एक नया ट्रेडिंग ऐप "UP Institutions" डाउनलोड करने के लिए कहा गया जो कि असल में ठगी का जरिया था. डॉक्टर कार्तिक ने 31 दिसंबर से 22 जनवरी के बीच 9 बार में कुल 15.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. इस ऐप पर उनका बैलेंस 25.86 लाख रुपये दिखाया गया जिससे उन्हें यकीन हो गया कि उनका निवेश बढ़ रहा है. जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो पता चला कि उन्हें धोखा दिया गया है.

पुलिस ने दर्ज किया केस

डॉक्टर कार्तिक ने तुरंत साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जाए

  • यूट्यूब या व्हाट्सएप पर मिलने वाले अनजान निवेश ग्रुप्स पर भरोसा न करें.
  • फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करने से बचें. केवल सरकारी मान्यता प्राप्त प्लेटफॉर्म से ही निवेश करें.
  • अगर कोई गारंटीड रिटर्न या ज्यादा मुनाफे का दावा करता है, तो सतर्क हो जाएं.
  • शेयर बाजार की जानकारी सिर्फ अधिकृत और विश्वसनीय स्रोतों से ही लें.
  • अगर ठगी हो जाए, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत करें. जितनी जल्दी रिपोर्ट करेंगे, पैसे रिकवर होने की संभावना उतनी ज्यादा होगी.

यह भी पढ़ें:

अब YouTube Shorts में AI-Generated वीडियो क्लिप भी ऐड कर सकेंगे क्रिएटर्स! जानें क्या है प्रोसेस

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Pixel 11 या iPhone 17! दोनों में कौन है ज्यादा पावरफुल, पढ़ें कंपैरिजन
Google Pixel 11 या iPhone 17! दोनों में कौन है ज्यादा पावरफुल, पढ़ें कंपैरिजन
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
Spam Calls हमेशा आपके नंबर पर कैसे पहुंच जाती हैं? जानें इसकी टेक्निक
Spam Calls हमेशा आपके नंबर पर कैसे पहुंच जाती हैं? जानें इसकी टेक्निक
US सरकार की ओर से अब प्राइवेट कंपनियां करेंगी साइबर अटैक
US सरकार की ओर से अब प्राइवेट कंपनियां करेंगी साइबर अटैक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget