एक्सप्लोरर

Samsung ने लॉन्च की AI फीचर्स वाली वॉशिंग मशीन, पढ़ें खास बातों की पूरी लिस्ट और कीमत

Samsung AI Washing Machine: सैमसंग ने भारत में एक एआई वॉशिंग मशीन लॉन्च की है. इस मशीन में एक नहीं बल्कि कई एआई फीचर्स शामिल किए हैं, जिनका फायदा कपड़ें धोने में होगा.

Samsung AI Ecobubble washing machines: सैमसंग ने भारत में वॉशिंग मशीनों की अपनी लेटेस्ट एआई इकोबबल सीरीज पेश की है. ये फ्रंट-लोड डिज़ाइन वाली वॉशिंग मशीन है, जो पूरी तरह से ऑटोमैटिक है. सैमसंग का कहना है कि यह वॉशिंग मशीन एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके 50% तक तेजी से कपड़े धोने का काम पूरा कर सकती हैं.

सैमसंग अपनी एआई इकोबबल वॉशिंग मशीन पर 2 साल की व्यापक वारंटी और मोटर पर 20 साल की वारंटी दे रही है. अभी तक, नई वॉशिंग मशीन केवल काले रंग के विकल्प में ही उपलब्ध है. आइए सैमसंग एआई इकोबबल वॉशिंग मशीन की विशेषताओं और उसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं.

एआई वॉशिंग मशीन के फीचर्स

  • सैमसंग की एआई इकोबबल वॉशिंग मशीन पूरी तरह से ऑटोमैटिक हैं और इसकी लोडिंग क्षमता 11 किलोग्राम है.
  • इसमें एक ग्लास वाले दरवाजे, 60cmx 85cm x 60 सेमी के डायमेंशन के साथ  कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर और फ्रंट-लोड डिज़ाइन दिया गया है.
  • इस मशीन की सबसे खास फीचर इसमें मौजूद इकोबबल टेक्नोलॉजी है, जो डिटर्जेंट को बुलबुले में बदल देती है. इससे कपड़ों को तेजी से साफ करने में मदद मिलती है क्योंकि इससे गंदगी जल्दी निकल जाती है.
  • मशीन कपड़े की पहचान भी कर सकती है और कपड़ों की बेहतरीन धुलाई करने के लिए ऑटोमैटिकली वॉश सेटिंग्स भी सेट कर सकती है. 
  • सैमसंग का कहना है कि उसकी नई वॉशिंग मशीनें कपड़ों के भार के आधार पर वॉश साइकल को ऑप्टिमाइज़ करके 70% तक बिजली बचत प्रदान करती हैं.
  • यह कपड़ों का पूरा भार केवल 39 मिनट में पूरा साफ कर सकता है.
  • क्विकड्राइव फीचर कपड़े धोने के समय को 50% तक कम कर सकती है. 
  • मशीन गहरी सफाई के लिए भाप का भी उपयोग करती है.
  • इसके डिटर्जेंट ट्रे की वॉटर जेट से सफाई होती है, ताकि यूज़र्स को ट्रे को मैन्युअल रूप से साफ न करना पड़े.
  • सैमसंग एआई इकोबबल वॉशिंग मशीन स्मार्ट Wi-Fi कनेक्टिविटी भी प्रदान करती है.
  • यूज़र्स एंड्रॉयड (Android) और आईओएस (iOS) दोनों डिवाइसों पर सैमसंग स्मार्टथिंग्स ऐप का उपयोग करके मशीन को नियंत्रित कर सकते हैं. 
  • मशीन यूज़र्स के द्वारा कपड़ों की धुलाई करने वाले पैटर्न और आदतों पर नोट कर लेती है और फिर उन्हीं के आधार पर सेटिंग्स को ऑटोमैटिक ऑप्टिमाइज़ कर देती है. इस सेटिंग के आधार पर मशीन यूज़र्स को उस मोड की सलाह दे सकती है, जो उस व्यक्ति के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त हो.
  • इस वॉशिंग मशीन में एआई वॉश (जो कपड़ों के वजन का पता लगाता है और धोने का मूल चक्र बताता है) और एआई ड्राईिंग फीचर (जो कपड़े की नमी के आधार पर सुखाने के चक्र की पहचान करने में मदद करता है) जैसी और भी कई एआई फीचर्स मौजूद हैं.

एआई वॉशिंग मशीन की कीमत और उपलब्धता

नई सैमसंग एआई इकोबबल वॉशिंग मशीन की कीमत 67,990 रुपये से शुरू होती है. इसके टॉप मॉडल के लिए 71,990 है. यह वॉशिंग मशीन सैमसंग की वेबसाइट, अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स पोर्टल और भारत के अन्य सभी प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.

सैमसंग पुरानी वॉशिंग मशीन पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है. ग्राहक ICICI बैंक के जरिए ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने 1.25 लाख करोड़ रुपए के 3 सेमीकंडक्टर प्लान्ट की रखी नींव, कहा- 'हम इतिहास लिख रहे हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
Amazon Echo Devices : घर के काम से सिक्योरिटी तक, Amazon ने पेश किए नए Echo डिवाइस
घर के काम से सिक्योरिटी तक, Amazon ने पेश किए नए Echo डिवाइस
Samsung W27 Launch : Samsung W27 में फोल्डेबल डिजाइन के साथ 200MP कैमरे का दांव, आज लॉन्च
Samsung W27 में फोल्डेबल डिजाइन के साथ 200MP कैमरे का दांव, आज लॉन्च
एक वर्कस्पेस में AI और आपके पुराने कॉन्टेक्स्ट, क्या है Claude Duet?
एक वर्कस्पेस में AI और आपके पुराने कॉन्टेक्स्ट, क्या है Claude Duet?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget