एक्सप्लोरर

Redmi Note 13 Pro+: 200MP कैमरा वाले फोन की लॉन्च से पहले लीक हुई डिटेल्स, कीमत का भी हुआ खुलासा!

Redmi Note 13 Series Price Leak: शाओमी 4 जनवरी को अपनी एक नई स्मार्टफोन सीरीज को भारत में लॉन्च करने वाला है, जिसकी कीमत सोशल मीडिया पर लीक हो गई है.

Redmi Note 13 Series: महज 24 घंटे के भीतर रेडमी नोट 13 सीरीज के स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा. इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में काफी पहले ही लॉन्च कर दिया गया था, लेकिन भारत में यह सीरीज 4 जनवरी को लॉन्च होने वाली है.

इस सीरीज के अंदर तीन स्मार्टफोन होंगे, जिसमें रेडमी नोट 13, रेडमी नोट 13 प्रो, और रेडमी नोट 13 प्रो प्लस स्मार्टफोन्स शामिल होंगे. शाओमी के इन तीनों स्मार्टफोन्स के लॉन्च होने से ठीक पहले इनकी कीमत का खुलासा हो गया है. 

दरअसल, एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें शाओमी के इस अपकमिंग सीरीज के तीनों स्मार्टफोन के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत लिखी हुई है. इस लीक पिक्चर को देखकर लग रहा है कि यह किसी क्रोमा स्टोर की पिक्चर है, जिसमें इस स्मार्टफोन सीरीज के सभी वेरिएंट्स की कीमत लिखी हुई है. बहरहाल, इस लीक रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी के इन नए स्मार्टफोन्स की भारत में कीमत कुछ इस प्रकार होगी:

Redmi Note 13 की संंभावित कीमत

  • 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की एमआरपी 20,999 रुपये हो सकती है.
  • 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की एमआरपी 22,999 रुपये हो सकती है.
  • 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की एमआरपी 24,999 रुपये हो सकती है.

Redmi Note 13 Pro और Plus की संभावित कीमत

  • प्रो मॉडल का बेस वेरिएंट यानी 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की एमआरपी 28,999 रुपये हो सकती है.
  • प्रो प्लस मॉडल का बेस वेरिएंट यानी 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की एमआरपी 33,999 रुपये हो सकती है. 

आप नीचे अटैच किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में बाकी सभी वेरिएंट्स की कीमत भी देख सकते हैं. हालांकि, अगर शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन्स की ये कीमत सही हैं, तो फिर इस हिसाब से रेडमी नोट 13 को 18,999 रुपये, रेडमी नोट 13 प्रो को 24,999 रुपये और रेडमी नोट 13 प्रो प्लस को 29,999 की शुरुआती कीमत पर बेचा जा सकता है. बहरहाल, इन सभी स्मार्टफोन्स की आधिकारिक कीमत का खुलासा तो 4 जनवरी को ही होगा.

नोट 13 प्रो प्लस के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पहले ही लॉन्च कर दिया गया था. इस सीरीज का सबसे हाई मॉडल फोन रेडमी नोट 13 प्रो प्लस है. इस फोन में 6.67 इंच की कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है, और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है. 

इस फोन में मीडियाटेक 7200 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB रैम और 512GB तक के स्टोरेज के साथ आता है. इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से में 200MP का अल्ट्रा हाई-रेंज कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है. इस फोन के चीनी मॉडल में 5000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है, जो 120W हाइपरचार्ज फीचर्स के साथ आती है. अब देखना होगा कि भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में ऐसे ही स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स होते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Unpacked 2024: इस दिन होगा सैमसंग का सबसे बड़ा इवेंट, जानें कौन-कौन से स्मार्टफोन होंगे लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
घर के हर कोने पर Apple का कंट्रोल? LG के साथ बन रहे नए डिवाइस
घर के हर कोने पर Apple का कंट्रोल? LG के साथ बन रहे नए डिवाइस
WhatsApp की Privacy में छिपे हैं ये 5 ऑप्शन, आज ही कर लें चेक
WhatsApp की Privacy में छिपे हैं ये 5 ऑप्शन, आज ही कर लें चेक

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
Rise and Fall 2: ‘मैं ही यूनिक था’, तेज प्रताप बोले- मेरे बाद शो चले या न चले
Rise and Fall 2: ‘मैं ही यूनिक था’, तेज प्रताप बोले- मेरे बाद शो चले या न चले
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
Embed widget