एक्सप्लोरर

Realme ने लॉन्च किए नए टैबलेट और ईयरबड्स, दोनों पर मिल रहे धांसू ऑफर्स

Realme: रियलमी ने भारत में आज अपनी एक नई फोन सीरीज के साथ टैबलेट और ईयरबड्स भी लॉन्च किए हैं. आइए हम आपको रियलमी के टैबलेट और ईयरबड्स के बारे में बताते हैं.

Realme: रियलमी ने आज भारत में बहुत सारे नए प्रॉडक्ट को लॉन्च किया है. इनमें सबसे खास चीज रियलमी पी सीरीज के दो नए स्मार्टफोन्स हैं, जिनके बारे में हम आपको अपने पिछले आर्टिकल्स में बता चुके हैं. इन दो फोन्स के अलावा कंपनी ने एक टैबलेट और ईयरबड्स भी लॉन्च किया है. आइए हम आपको रियलमी के इन दोनों नए प्रॉडक्ट के बारे में बताते हैं.

Realme Pad 2 Wi-Fi: कीमत और ऑफर्स

Realme Pad 2 Wi-Fi टैबलेट को आज भारत में लॉन्च किया गया है. इस टैबलेट को कंपनी ने सिर्फ एक वेरिएंट में लॉन्च किया है, जो 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है. इस टैबलेट की कीमत 17,999 रुपये है.

हालांकि, कंपनी ने अपने इस नए टैबलेट पर एक लॉन्च ऑफर भी दिया है. इस ऑफर के तहत यूज़र्स को इस टैबलेट पर 2000 रुपये का सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस वजह से यूज़र्स इस टैबलेट को  15,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस टैबलेट को फ्लिपकार्ट और रियलमी की शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर बेचा जाएगा. इसकी पहली सेल 19 अप्रैल को होगी.

Realme Pad 2 Wi-Fi: स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी के इस टैबलेट में क्वॉड स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो डॉल्बी अटम्स सपोर्ट के साथ आता है. इस टैबलेट में 11.52 इंच की TFT LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2K रेजॉल्यूशन के साथ आता है. इस टैब में प्रोसेसर के लिए MediaTek Helio G99 SoC चिपसेट दिया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPUm सपोर्ट के साथ आता है. 

इस टैबलेट में 8,360mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है. इस टैब के पिछले हिस्से पर 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह टैबलेट Android 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर रन करता है.

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5 802.11 a/b/g/n/ac, Bluetooth 5.2, a Type-C headphone port जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं.

Realme Buds T110: कीमत और ऑफर्स

Realme Buds T110 की कीमत 1,499 रुपये है, लेकिन लॉन्च ऑफर के रूप में इसपर 200 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस कारण इसे 1,299 रुपये में बेचा जाएगा. इस ईयरबड्स की पहली सेल 19 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से होगी. 

इसमें डुअल-टन डिजाइन लैंग्वेज और तीन कलर ऑप्शन्स - कंट्री ग्रीन, पंक ब्ललैक, जैज़ ब्लू दिए गए हैं. इसमें IPX5 रेटेड और स्प्लैश रेसिस्टेंट फीचर दिया गया है. इसका मतलब है कि इस ईयरबड्स में हल्की धूल और पसीने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

Realme Buds T110: फीचर्स

रियलमी के इस ईयरबड्स में 10mm के डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं. ये ईयरबड्स AI ENC ऑफर करते हैं. यह 88ms लो लेटेंसी गेमिंग मोड का भी सपोर्ट करते हैं.  इसमें IPX5 रेटेड और स्प्लैश रेसिस्टेंट फीचर दिया गया है. इसका मतलब है कि इस ईयरबड्स में हल्की धूल और पसीने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

इसके अलावा Realme Buds T110 में Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी दी गई है. ये ईयरबड्स 7 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं. कंपनी के अनुसार चार्जिंग केस के साथ मिलाकर ये ईयरबड्स 38 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं. Realme Buds T110 के प्रत्येक ईयरबड्स 4 ग्राम्स के हैं.

यह भी पढ़ें:

Realme P1 और Realme P1 Pro 5G हुए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत और ऑफर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyber Attack: करोड़ों यूजर्स का डेटा लीक, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और विजय सेल्स पर साइबर अटैक
करोड़ों यूजर्स का डेटा लीक, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और विजय सेल्स पर साइबर अटैक
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन
कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन
Diwali 2026: लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget