एक्सप्लोरर

Realme GT 5G स्मार्टफोन 4 मार्च को होगा लॉन्च, Moto G 5G से होगा मुकाबला

अगर आप एक शानदार 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Realme GT 5G आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. बैटरी के मामले में इस फोन काफी खास माना जा रहा है. जानते हैं इसके फीचर्स कैसे होंगे.

चाइनीज मोबाइल फोन कंपनी रियलमी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है. कंपनी 4 मार्च को इस फोन को दुनियाभर में पेश करेगी. इस फोन का कोडनेम Race रखा गया है, जिसे ऑफिशियली Realme GT 5G के नाम से लॉन्च किया जाएगा. इस फोन के फीचर्स के बारे में कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है. कंपनी ने कंफर्म किया है कि Realme GT 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC दिया जाएगा. कंपनी की ओर से जारी किए गए पोस्टर के मुताबिक ये फोन 12GB LPDDR5 RAM के साथ UFS 3.1 फ्लैश मेमोरी के साथ लॉन्च होगा.

कंपनी की ओर से कहा गया है कि रियलमी GT हमारे ब्रैंड के टैगलाइन 'डेयर टू लीप' पर बेस्ड है और ये इस बात की ओर एक इशारा है कि इस साल रियलमी के पिटारे में अपने कस्टमर्स के लिए क्या कुछ है. रियलमी जीटी, जीटी स्पोर्ट्स कार के कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है, जिसे हाई स्पीड और लॉन्ग डिस्टेंस के हिसाब से डिजाइन किया गया था. आपको इसमें शानदार परफॉर्मेस के साथ बेहतरीन फीचर्स भी दिए गए हैं.

Realme GT 5G के स्पेसिफिकेशन्स- इस फोन को लेकर आ रही रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसमें 6.8 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही इस फोन में 3200x1400 पिक्सल रेजोलूशन होने की उम्मीद जताई जा रही है. Realme GT 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले मिल सकता है.

Realme GT 5G का कैमरा और बैटरी- बात करें इसके कैमरे और बैटरी की तो रियलमी इस फ्लैगशिप फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दे सकती है. Realme GT 5G में 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा हो सकता है. इस फोन में पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है. रिपोर्ट की मानें तो इस फोन की बैटरी 3 मिनट में 33% चार्ज, और 20 मिनट में 100% चार्ज हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड रियलमी UI 2.0 पर काम करेगा. फिलहाल इस फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फोन की कीमत 40 हजार के आसपास हो सकती है.

Moto G 5G के स्पेसिफिकेशन्स- बात करें Realme GT 5G फोन के कॉम्पटीशन की तो मोटोरोला के Moto G 5G जैसे फोन से इसका मुकाबला हो सकता है. हालांकि कीमत में मोटो जी 5जी इससे काफी कम है लेकिन फीचर्स के मामले में मोटो जी 5जी में 6.70-inch का टचस्क्रीन डिसप्ले दिया गया है जिसका 1080x2400 पिक्सल्स का रिजॉल्यूशन है. फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G का प्रोसेसर है. इसमें 4GB रैम 5000mAh की बैटरी दी गई है. मोटो जी 5जी एंड्रॉयड 10 पर काम करता है. इस फोन में 48-megapixel का प्राइमरी कैमरा, 8-megapixel का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. ऑटोफोकस रियर कैमरा सैटअप के साथ सेल्फी के लिए 16-megapixel का कैमरा दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meta का बड़ा कदम, इस देश में बच्चों के 7.56 लाख अकाउंट किए डीएक्टिवेट
Meta का बड़ा कदम, इस देश में बच्चों के 7.56 लाख अकाउंट किए डीएक्टिवेट
AI Impact on Jobs: नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके, Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके; Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
क्या होते हैं बिना ब्लेड वाले पंखें? जानें क्या है टेक्नोलॉजी
क्या होते हैं बिना ब्लेड वाले पंखें? जानें क्या है टेक्नोलॉजी
बिना स्क्रीन वाले फिटनेस बैंड की वापसी! जानें क्यों बढ़ा क्रेज
बिना स्क्रीन वाले फिटनेस बैंड की वापसी! जानें क्यों बढ़ा क्रेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget