एक्सप्लोरर

PM Modi ने इन ऑनलाइन गेमर्स से की मुलाकात, इनके सब्सक्राइबर्स की संख्या जानकर रह जाएंगे दंग

PM Modi: पीएम मोदी ने भारत के कुछ लोकप्रिय ऑनलाइन गेमर्स से मुलाकात की है. आइए हम आपको इन गेमर्स के सब्सक्राइबर्स की संख्या बताते हैं, जिन्हें जानकार आप हैरान रह जाएंगे.

Online Gamers: भारत में इस वक्त आम चुनाव का वक्त चल रहा है. यह लोकतंत्र का एक ऐसा त्यौहार है, जो हर पांच साल में एक बार आयोजित किया जाता है. इस साल भी इस चुनावी त्यौहार को मनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. इस त्यौहार की तैयारी के दौरान भारत के प्रधानमंत्री यानी पीएम मोदी ने भारत के कुछ लोकप्रिय ऑनलाइन गेमर्स से मुलाकात की है.

पीएम मोदी ने गेमर्स से खुलकर बात की, उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा, ऑनलाइन गेमिंग में होने वाली परेशानियों के बारे में पूछा और उनके कई सवालों का जवाब भी दिया. पीएम मोदी ने इन सभी गेमर्स को अपने घर पर बुलाकर उनसे बात की है. आइए हम आपको भारत के इन ऑनलाइन गेमर्स के नाम और इनके फॉलोअर्स की संख्या बताते हैं.

ऑनलाइन गेमर्स से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भारत के जिन टॉप-7 गेमर्स से मुलाकात की है, उनके नाम नमन माथुर, मिथिलेश पाटणकर, अनिमेश अग्रवाल, अंशु बिष्ट, पायल धारे, तीर्थ महेता और गणेश गंगाधर हैं. आपको बता दें कि ये गेमर्स कोई आम गेमर्स नहीं है. भारत के इन ऑनलाइन गेमर्स की सोशल मीडिया पर काफी धाक जमी हुई है. इन सभी ऑनलाइन गेमर्स को यूट्यूब के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी लाखों-करोड़ों लोग फॉलो करते हैं. 

आपको याद दिला दें कि कुछ हफ्ते पहले पीएम मोदी ने भारत के कुछ लोकप्रिय वीडियो क्रिएटर्स को भी भारत मंडपन में बुलाकर सम्मानित किया था. अब उन्होंने भारत के ऑनलाइन गेमर्स को अपने घर बुलाकर मुलाकात की है. आइए हम आपको इन गेमर्स के फॉलोअर्स की संख्या बताते हैं.

  • मिथिलेश पाटणकर: इस ऑनलाइन गेमर की बात करें तो इनके यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स की संख्या 1.46 करोड़ है, जबकि इंस्टाग्राम पर  फॉलोअर्स की संख्या 34 लाख है. इसके अलावा मिथिलेश इस वक्त इंटेल गेमिंग (Intel Gaming) के ब्रांड एंबेस्डर भी हैं.
  • नमन माथुर: इस ऑनलाइन गेमर के यूट्यूब अकाउंट पर 70 लाख और इंस्टाग्राम अकाउंट पर  53 लाख फॉलोअर्स हैं.
  • अनिमेश अग्रवाल: इस ऑनलाइन गेमर की बात करें तो इनके यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स की संख्या 10.5 लाख है, जबकि इंस्टाग्राम पर  फॉलोअर्स की संख्या 83.70 लाख है.
  • पायल धारे: पीएम मोदी से मुलाकात करने वाले टॉप-5 गेमर्स में से एक पायल धारे भी हैं. इनके यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स की संख्या 36.9 लाख है, जबकि इंस्टाग्राम पर  फॉलोअर्स की संख्या 31 लाख है.
  • अंशू बिस्ट: पीएम मोदी से मुलाकात करने वाले टॉप-5 गेमर्स में से एक पायल धारे भी हैं. इनके यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स की संख्या 57.8 लाख है, जबकि इंस्टाग्राम पर  फॉलोअर्स की संख्या 17 लाख है.

यह भी पढ़ें:

Threads यूजर्स को नया गिफ्ट देगी Meta, जल्द खत्म होगा इस फीचर का इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Steam Iron Power Consumption: Steam Iron खरीदने जा रहे हैं? नॉर्मल से कितनी ज्यादा बिजली खपत?
Steam Iron खरीदने जा रहे हैं? नॉर्मल से कितनी ज्यादा बिजली खपत?
बिना धूप के कैसे बिजली बनाते हैं सोलर पैनल? यहां जानें टेक्नोलॉजी
बिना धूप के कैसे बिजली बनाते हैं सोलर पैनल? यहां जानें टेक्नोलॉजी
सॉफ्टवेयर अपडेट करना न पड़ जाए भारी, कंप्यूटर हो सकता है हैक
सॉफ्टवेयर अपडेट करना न पड़ जाए भारी, कंप्यूटर हो सकता है हैक
Refrigerator Power Consumption Tips: खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?
खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget