एक्सप्लोरर

Nokia New Logo: नोकिया ने 60 साल में पहली बार बदला अपना लोगो, जानिए क्या है इसके पीछे की स्ट्रेटजी

Nokia New Logo: नए लोगो में पांच अलग-अलग तरह के डिजाइन हैं जो मिलकर NOKIA शब्द को बना रहे हैं. इस बार का लोगो कई रंगों से मिलकर बना है जो देखने में बेहद आकर्षक लग रहा है.

Nokia New Logo: नोकिया ने पिछले 60 सालों में पहली बार अपना लोगो बदला है. कंपनी की तरफ से यह एक बड़ा संकते है कि वह नए लोगो के साथ मार्केट में फिर से तगड़ी वापसी का प्लान बना रही है. आपको बता दें नोकिया के नए लोगो में पांच अलग-अलग तरह के डिजाइन हैं जो मिलकर NOKIA शब्द को बना रहे हैं. इस बार का लोगो रंगों के मामले में काफी बेहतर है. पहले ये सिर्फ नीले रंग का होता था, लेकिन नया लोगो कई रंगों से मिलकर बना है जो देखने में बेहद आकर्षक लग रहा है.

नोकिया ने हाल ही में लॉन्च किया था ये फोन

नोकिया ने हाल ही में Nokia G22 स्मार्टफोन को लॉन्च किया. इस मोबाइल फोन का बैक कवर 100% रीसाइकिल्ड प्लास्टिक से बना हुआ है. Nokia G22 की बैटरी, डिस्प्ले, चार्जिंग पोर्ट हर चीज को ग्राहक घर पर ही ठीक कर सकते हैं. इसके लिए कंपनी आपको मोबाइल फोन के साथ iFixit किट फ्री में दे रही है. इस किट के जरिए आप स्मार्टफोन का कोई भी पार्ट आसानी से बदल सकते हैं.

Nokia G22 में आपको 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्पले मिलती है जो 90hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. मोबाइल फोन 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 15,500 रुपये के आस पास है. फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है जबकि फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. मोबाइल फोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है जो 20 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

सबसे ज्यादा बिका था नोकिया का ये फोन

नोकिया का Nokia 1100 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है. इस फोन के दुनिया भर में लगभग 250 मिलियन (25 करोड़) यूनिट्स बिके थे. Nokia 1100 को 2003 में लॉन्च किया गया था. इसकी एक सरल और टिकाऊ डिवाइस के रूप में मार्केटिंग की गई थी. कम लागत, लंबी बैटरी लाइफ और यूजर्स फ्रेंडली डिजाइन की वजह से इसकी डिमांड तेजी से दुनिया भर में हो गई.

ये भी पढ़ें: कितने समय बाद खरीद लेना चाहिए नया फोन? समझदारी इसमें है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget