एक्सप्लोरर

कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी WhatsApp चैट, इस सेटिंग से बनाएं व्हाट्सऐप डेटा को सुरक्षित

क्या आपको भी अपने व्हाट्सऐप चैट या डॉक्यूमेंट्स के लीक होने का डर रहता है. जानिए WhatsApp की उस सेटिंग के बारे में जिससे आपकी चैट सुरक्षित रहेगी और कोई दूसरा नहीं पढ़ पाएगा.

सोशल मीडिया साइट्स में इन दिनों सबसे ज्यादा चलन Whatsapp का है. इस साइट पर लोगों को चैटिंग, वाइस कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग के साथ-साथ स्टेटस लगाने की सुविधा भी मिलती है. कोरोना महामारी के इस दौर में अब ज्यादातर लोग वर्क फ्रोम होम कर रहे हैं. एक दूसरे से मिलने से बच रहे हैं. ऐसे में सारी जरूरी जानकारी व्हाट्सऐप के जरिए शेयर की जा रही है. अगर किसी को कोई डॉक्यूमेंट भेजना हो, बैंक डिटेल्स देनी हो, ऑफिस की कोई फाइल या फोटो शेयर करना हो सभी व्हाट्सऐप के जरिए हो रहे हैं. ऐसे में कई बार हमारा फोन खो जाने पर या किसी गलत व्यक्ति के हाथों में लग जाने का डर रहता है. इससे आपकी सारी इनफॉर्मेशन किसी दूसरे के हाथ लग सकती है. कई बार घर में बच्चे भी व्हाट्सऐप पर किसी को भी कोई गलत मैसेज, फोटो या वीडियो भेज देते हैं. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको आज एक ऐसा ऑप्शन बताएंगे जिससे आप अपनी चैट को सुरक्षित रख सकते हैं.

इसके लिए आपको व्हाट्सऐप सेटिंग्स में कुछ बदलाव करने होंगे. इसके बाद कोई भी व्यक्ति आपकी चैट को नहीं पढ़ पाएगा. इसके अलावा आप अपने फोन की सेटिंग में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं और अपने मोबइल डेटा को सेफ बना सकते हैं. आइये जानते हैं क्या है वो सेटिंग और उसे कैसे एक्टिवेट करें. ​

आपके व्हाट्सऐप में है टू स्टेप ऑथेंटिकेशन सेटिंग अभी तक शायद आपको पता नहीं होगा लेकिन आपकी व्हाट्सऐप सेटिंग में ही चैट को सुरक्षित बनाने का ऑप्शन मौजूद है. इसके लिए सबसे पहले आप अपने फोन का वॉट्सऐप ओपन करें. अब व्हाट्सऐप में दिए गए सेटिंग्स के ऑप्शन पर क्लिक करें. अब अकाउंट पर क्लिक करें. यहां आपको टू स्टेप वेरिफिकेशन का ऑप्शन दिखेगा. इस ऑप्शन पर क्लिक करके इसे एनेबल करना होगा. इसमें आप 6 अंकों का एक पिन डाल सकते हैं. इसके बाद जब भी आप किसी नए फोन में वॉट्सऐप की सेटिंग करेंगे आपको इस पिन की जरूरत होगी. टू स्टेप वेरिफिकेशन कोड के क्रिएट करने के बाद आपके पास अपनी ईमेल आईडी लिंक करने का ऑप्शन भी होगा. इसका फायदा यह होगा कि अगर आप कभी अपना पिन भूल जाते हैं तो आपके मेल पर वेरिफिकेशन लिंक आएगा और आप उससे अपना व्हाट्सऐप ऑपन कर सकते हैं.

फोन में लगाएं फिंगर प्रिंट लॉक अगर आप इंटरनेट बैंकिंग या जरूरी ऑफिशियल काम अपने फोन से या व्हाट्सऐस के जरिए करते हैं तो आपको अपने फोन में पैटर्न लॉक की जगह फिंगर प्रिंट लॉक लगाना चाहिए. इससे आपका फोन कोई दूसरा नहीं खोल पाएगा. आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर प्राइवेसी में इस ऑप्शन को चुन सकते हैं. इसके अलावा आप वॉट्सऐप में भी फिंगर प्रिंट लॉक लगा सकते हैं. आपको व्हाट्सऐप की Settings में जाकर Privacy ऑप्शन में जाकर सबसे नीचे Fingerprint Lock का ऑप्शन दिखाई देगा. आप इसे इनेबल कर सकते हैं. इस तरह के लॉक का फायदा ये है कि आप लोगों से अपनी पर्सनल चैट को बचा सकते हैं.

व्हाट्सऐप मैसेज पढ़ने का नहीं चलेगा पता अगर आपको किसी के मैसेज पढ़ने के बाद उसे पता नहीं लगने देना तो आप व्हाट्सऐप Read Receipts के ऑप्शन को ऑफ कर सकते हैं. वॉट्सऐप की Settings में जाकर Account में जाएं. यहां आपको Privacy के अंदर Read Reciepts का ऑप्शन मिलेगा. आप इसे ऑफ कर दें. इससे सामने वाले को पता नहीं चलेगा कि आपने उनका वॉट्सऐप मैसेज पढ़ा है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel के 449 और Jio के 450 रुपये वाले पैक में क्या है अंतर, जानें किसमें ज्यादा फायदा
Airtel के 449 और Jio के 450 रुपये वाले पैक में क्या है अंतर, जानें किसमें ज्यादा फायदा
OpenAI ने शुरू किया GPT-6 Astra का रोलआउट! जानें कितना ताकतवर है ये नया मॉडल
OpenAI ने शुरू किया GPT-6 Astra का रोलआउट! जानें कितना ताकतवर है ये नया मॉडल
iPhone Ultra को टक्कर देने आ रहा Xiaomi 18 Fold! इस दिन होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
iPhone Ultra को टक्कर देने आ रहा Xiaomi 18 Fold! इस दिन होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
iPhone 18 Pro का कैमरा कितना दमदार होगा? जान लें एक-एक डिटेल
iPhone 18 Pro का कैमरा कितना दमदार होगा? जान लें एक-एक डिटेल

वीडियोज

Janmashtami 2026: चारों ओर मचा शोर..आ गए माखन चोर!
Swatantra Bharadwaj Arrest | Breaking News: स्वतंत्र के समर्थन में हिंदू संगठन का प्रदर्शन
Bihar Flood Alert News: बिहार में आएगी नेपाल जैसी त्रासदी? | Ganga | Gandak | ABP
Mathura Janmashtami 2026 | Breaking News: जन्माष्टमी के रंग से रंगे लोग, भारी उत्साह
Breaking News | Bihar Flood Alert News: आधा हिंदुस्तान पानी-पानी! | Ganga | Delhi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
'सनातन में वसुधैव कुटुंबकम...', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव का बयान
'सनातन में वसुधैव कुटुंबकम...', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव का बयान
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
ट्रंप के निशाने पर ईरान का नया ठिकाना, पिकएक्स माउंटेन घातक हमले की चेतावनी
ट्रंप के निशाने पर ईरान का नया ठिकाना, पिकएक्स माउंटेन घातक हमले की चेतावनी
गाय के पोस्टर को 'मां' समझ बैठा बछड़ा, पीने लगा दूध; देखें वीडियो
गाय के पोस्टर को 'मां' समझ बैठा बछड़ा, पीने लगा दूध; देखें वीडियो
iPhone 18 Pro का कैमरा कितना दमदार होगा? जान लें एक-एक डिटेल
iPhone 18 Pro का कैमरा कितना दमदार होगा? जान लें एक-एक डिटेल
Embed widget