एक्सप्लोरर

Apple ने ले लिया बड़ा फैसला, इन आईफोन पर नहीं मिलेगी कोई भी iOS अपडेट, अब क्या करें?

Apple iPhone 17 Series की लॉन्च के बाद iOS 26 को रोल आउट किया जाएगा, लेकिन यह अपडेट कई पुराने आईफोन मॉडल को सपोर्ट नहीं करेगी.

Apple iPhone 17 Series लॉन्च होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है. इस सीरीज के साथ-साथ पुराने आईफोन यूजर iOS 26 अपडेट के रोलआउट होने का भी इंतजार कर रहे हैं. अब कंपनी ने इसके रोलआउट का प्लान फाइनल कर लिया है. इसके अनुसार, कई पुराने आईफोन मॉडल्स के लिए यह अपडेट रोलआउट नहीं होगा. इसका मतलब है कि उन पुराने आईफोन में अब कोई भी नया फीचर या सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेगा. 

इन आईफोन के लिए सपोर्ट हुआ बंद

ऐप्पल ने उन 11 पुराने आईफोन मॉडल्स की लिस्ट जारी की है, जिन्हें iOS 26 या फ्यूचर में आने वाली कोई अपडेट नहीं मिलेगी. इस लिस्ट में आईफोन X, आईफोन XR, आईफोन XS, आईफोन XS Max, आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस, आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस, आईफोन 6s, आईफोन 6s प्लस और आईफोन SE (1st Gen) मौजूद है. ये सभी मॉडल अपनी लास्ट अवेलेबल iOS अपडेट पर चलते रहेंगे. बता दें कि ऐप्पल आमतौर पर अपने हर आईफोन मॉडल के लिए 5-6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करती है. इसके बाद इन्हें फेज आउट कर दिया जाता है. 

इसका क्या असर होगा?

सॉफ्टवेयर या सिक्योरिटी अपडेट न मिलने से पुराने फोन में ऐप्स चलाना मुश्किल हो जाता है. दरअसल, डेवलपर्स नए वर्जन के हिसाब से ऐप्स डिजाइन करते हैं. ऐसे में पुराने फोन में ये ऐप्स काम नहीं करती. इसके अलावा सिक्योरिटी अपडेट न मिलने पर फोन में हैकिंग और दूसरे खतरे बढ़ जाते हैं. इन्हें कोई सिक्योरिटी पैच नहीं मिल पाता, जिस कारण सुरक्षा खामी को दूर नहीं किया जा सकता.

अब क्या करें?

अगर आपका आईफोन भी ऊपर दी गई लिस्ट में शामिल है तो यही सलाह दी जाती है कि आप इसे नए मॉडल से अपग्रेड कर लें. आईफोन 13 के बाद की सीरीज के लिए सभी मॉडल के लिए अभी 3-4 सालों तक अपडेट मिलना है. अगर आप और लंबे समय के लिए सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं तो 9 सितंबर को लॉन्च होने वाली आईफोन 17 सीरीज के मॉडल खरीद सकते हैं. इनमें लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और फीचर्स मिलने वाले हैं.

ये भी पढ़ें-

YouTube पर वीडियो वायरल करना बेहद आसान, बस आप यह ट्रिक जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग

वीडियोज

भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?
इस्तीफा या महाभियोग... Gyanesh Kumar का क्या होगा? ​विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण
मस्जिद पर कार्रवाई के बीच सामने आई बड़ी खबर! मचा हड़कंप
मस्जिद पर कार्रवाई के बाद उज्जैन में कैसे हैं हालात, ग्राउंड जीरो से देखिए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget