एक्सप्लोरर

Scam Alert: WhatsApp पर शुरू हुआ ठगी का एक और खेल, ‘हैलो मॉम’ और ‘हैलो डैड’ वाले मैसेज से रहें सावधान

Scam Alert : WhatsApp पर इन दिनों एक नया स्कैम ‘हैलो मॉम’ (Hello Mom) और ‘हैलो डैड’ (Hello Dad) शुरू हो गया है. इसमें ठग यूजर्स से रिश्तेदार बनकर रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लेते हैं.

Scam Alert : व्हाट्सऐप (WhatsApp) के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए अब साइबर ठग इस ऐप पर भी सक्रिय हो गए हैं. वह अलग-अलग तरीकों से लोगों के बैंक अकाउंट में सेंध लगाकर रुपये उड़ा रहे हैं. साइबर क्रिमिनल्स द्वारा इन दिनों इस प्लेटफॉर्म पर पैसे ठगने के लिए एक नए स्कैम का सहारा लिया जा रहा है. इस स्कैम की शुरुआत ‘हैलो मॉम’ (Hello Mom) और ‘हैलो डैड’ (Hello Dad) से होती है. इसके बाद रुपये ठगने की प्रक्रिया शुरू होती है. ब्रिटेन में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं. आइए देखते हैं क्या है यह पूरा स्कैम और इससे कैसे बच सकते हैं.

इस तरह हो रही ठगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्कैम के जरिए जालसाजों ने पिछले कुछ महीनों में करीब 50 लाख पाउंड यानी करीब 50 करोड़ रुपये की ठगी की है. ब्रिटेन में एक शख्स से तो ठगों ने करीब 3000 पाउंड ऐंठ लिए. इस तरह की ठगी भारत में भी खूब हो रही है. दरअसल साइबर क्रिमिनल्स पहले व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर यूजर्स के हिसाब से ‘हैलो मॉम’ और ‘हैलो डैड’ का मैसेज भेजते हैं. इसके बाद वह सामने वाले को अपना बेटा या बेटी बताते हुए कहते हैं कि वह काफी मुसीबत में हैं और उन्हें कुछ पैसे चाहिए. अलग नंबर से मैसेज भेजने का कारण पूछने पर वे इसे मुसीबत से जोड़ देते हैं और कहते हैं कि फोन चोरी हो गया है, किसी दोस्त से फोन लेकर मैसेज कर रहा हूं. कुछ मामलों में तो ठग फर्जी अकाउंट भी बना लेते हैं. भरोसा दिलाने के बाद जालसाज रुपये भेजने को कहते हैं.

व्हाट्सऐप (WhatsApp) भी कर रहा अलर्ट

ठगी के इस तरह के मामले बढ़ते देख व्हाट्सऐप (WhatsApp) भी अपने यूजर्स को लगातार अलर्ट कर रहा है. कंपनी का कहना है कि इस तरह के मैसेज से सतर्क रहें और इसे क्रॉसचेक जरूर करें.

बरतें ये सावधानियां

  • अनजान नंबर से आने वाले मैसेज को नजरअंदाज करना ही बेहतर है.
  • अगर फिर भी आपको लगता है कि अनजान नंबर वाला आपका परिचित है या आप उस मैसेज को पढ़ रहे हैं तो यहां तक भी कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मैसेज में दिए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें.
  • अनजान नंबर से या खुद को आपका रिश्तेदार बताते हुए आए मैसेज में अगर पैसों की मदद मांगी जाए तो रुपये ट्रांसफर न करें.
  • रुपये भेजने से पहले वेरिफाई जरूर करें कि वह असली बंदा है या नकली.
  • इसके लिए आप उस शख्स के असली नंबर पर कॉल करें जिसकी पहचान वो आपको बता रहा है.
  • रुपये ट्रांसफर करने से पहले अकाउंट होल्डर का नाम भी चेक करें. अगर मदद मांगने वाले का नाम और खाते में दिए गए नाम में अंतर है तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है.
  • ‘हैलो मॉम’ और ‘हैलो डैड’ वाले मैसेज को इग्नोर करें.

ये भी पढ़ें

iPhone Production Stop: एक दशक में पहली बार Apple ने रोका iPhone और iPad का उत्पादन, जानिए क्या है असली वजह

Amazon Deal: iPhone 11 Pro पर सबसे ज्यादा छूट, डील में 16% का डिस्काउंट और 16 हजार रुपये से ज्यादा के दूसरे ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget