एक्सप्लोरर

सैमसंग के फोल्डेबल फोन के बाद, ये कंपनी ला रही रोल होने वाला फोन, 5 इंच से डिस्प्ले 6.5 इंच हो जाएगी

मोटोरोला के इस कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन का डिजाइन साल 2006 में लॉन्च हुए Motorola Rizr Z3 से इंस्पायर है. 2006 वाले मॉडल में स्लाइडिंग डिस्प्ले थी, जो कि स्लाइड होकर वर्टिकली ऊपर जाती थी.

MWC 2023 : मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस का 2023 इवेंट MWC 2023 फाइनली बार्सिलोना में शुरू हो चुका है. इस इवेंट के पहले दिन ही कई ब्रांड ने अपने प्रोडक्ट दुनिया के सामने पेश किए. चीनी कंपनी शाओमी ने Xiaomi 13 सीरीज को लॉन्च किया, जिसमें तीन फोन को एक साथ लॉन्च किया गया. इस सीरीज के तहत  Xiaomi 13, 13 Pro और 13 Lite को मार्केट में उतारा गया है. यह तो अभी शुरुआत है. आने वाले दिनों में तो MWC में और कई प्रोडक्ट देखने को मिलेंगे. MWC 2023 में मोटोरोला भी हरकत में आ चुकी है. मोटोरोला ने अपना Motorola Rizr Rollable Concept Phone इवेंट में पेश किया है. इस फोन में क्लासिक मोटोरोला Rizr की ब्रांडिंग देखने को मिली है. खास बात फोन की डिस्प्ले में है. डिस्प्ले में  कई शानदार व एक्साइटिंग फीचर्स दिए गए हैं. 

साल 2006 में लॉन्च हुए मॉडल से इंस्पायर है डिजाइन

मोटोरोला के इस कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन का डिजाइन साल 2006 में लॉन्च हुए Motorola Rizr Z3 से इंस्पायर है. 2006 वाले मॉडल में स्लाइडिंग डिस्प्ले थी, जो कि स्लाइड होकर वर्टिकली ऊपर जाती थी और नीचे की ओर कीपैड इस्तेमाल करने के लिए था. नए Motorola Rizr में भी इसी तरह का डिजाइन दिया गया है, जिसमें ऑटोमेटिक रोलेबल डिस्प्ले मैकेनिज्म है.

 

5 इंच से 6.5 इंच की हो जाती है डिस्प्ले

Ben Wood ने ट्विटर पर MWC 2023 इवेंट के दौरान पेश हुए इस डिवाइस की एक शॉर्ट विडियो शेयर की है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि यह फोन छोटी डिस्प्ले के साथ पेश हुआ है. हालांकि, रोलअप होने के बाद फोन की डिस्प्ले वर्टिकली बड़ी हो जाती है. Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन में 5 इंच की POLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 15:9 है लेकिन रोलअप होने के बाद डिस्प्ले 6.5 इंच की हो जाती है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 22:9 हो जाता है. 

क्या साइज एडजस्ट हो सकता है?

फोन के पावर बटन पर जैसे ही डबल-टैब करते हैं, तो डिस्प्ले वर्टिकली बड़ी होने लगती है. फोन की यह भी खासियत है कि यूजर अपने हिसाब से डिस्प्ले के साइज को एडजस्ट भी कर सकते हैं. अगर फोन रोल नहीं होता है, तो  फोन का डिस्प्ले सेकेंडरी डिस्प्ले के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. यह डिस्प्ले फोन के बैक पर दिखाई देगा. सेकेंडरी डिस्प्ले में ऐप्स नोटिफिकेशन, टाइम, डेट और मौसम की जानकारी आदि मिल जाएगी. फोन के बैक पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है. 

यह भी पढ़ें - होली पर सस्ते में निकलना है गावं तो इस साइट से बुक करें Flight टिकट, ट्रेन से कम में बन रही बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
महंगे फोन की बल्ले-बल्ले, बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड
महंगे फोन की बल्ले-बल्ले, बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड
फोन की चार्जिंग हमेशा Watts में ही क्यों मापी जाती है? जानिए पूरी सच्चाई
फोन की चार्जिंग हमेशा Watts में ही क्यों मापी जाती है? जानिए पूरी सच्चाई
TRAI Channel Selector App: TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल
TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget