एक्सप्लोरर

अब ग्लोबल मार्केट में धूम मचाएगा दुनिया का पहला Triple-Fold Smartphone, चीन से बाहर जल्द लॉन्च होगा Huawei Mate XT

दुनिया का पहला ट्रिपल-फोल्ड फोन Huawei Mate XT अब चीन से बाहर आने को तैयार है. कंपनी इसे अगले महीने तक ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की योजना बना रही है.

दुनिया का पहला ट्रिपल-फोल्ड फोन Huawei Mate XT Ultimate ग्लोबल मार्केट में लॉन्च के लिए तैयार है. सितंबर में लॉन्च हुआ यह फोन अभी केवल चीन में उपलब्ध है और इसे अगले महीने तक ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा. इसका मतलब है कि चीन के बाहर के लोग भी इसका आनंद ले पाएंगे. अभी तक Huawei दुनिया की एकमात्र ऐसी कंपनी है, जिसने ट्रिपल-फोन लॉन्च किया है.

ग्लोबल लॉन्चिंग के मिले संकेत

Huawei Mate XT को हाल ही में TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था, जहां इसे GRL-LX9 मॉडल नंबर के तौर पर लिस्ट किया गया है. इसके अलावा पहले से भी ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि कंपनी इसे 2025 की पहली तिमाही में दुनिया के अन्य देशों में लॉन्च कर सकती है.

Huawei Mate XT का डिस्प्ले

यह फोन एक शानदार OLED डिस्प्ले एक्सपीरियंस देता है. इसकी स्क्रीन का साइज 6.4 इंच है, लेकिन अनफोल्ड होने पर यह और बड़ी हो जाती है. जब इसे आधा अनफोल्ड किया जाता है तो इसकी स्क्रीन का साइज 7.9 इंच और पूरी तरह अनफोल्ड होने पर यह 10.2 इंच की हो जाती है. इतनी बड़ी डिस्प्ले होने के बावजूद पूरी तरह खुलने के बाद इसकी मोटाई 3.6mm रहती है. इसमें  Huawei का Kirin 9010 5G चिपसेट दिया गया है. 

कैमरा और बैटरी

इस फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का प्राइमरी, 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 12MP का टेलीफोटो लेंस लगा हुआ है. सेल्फी और वीडियो के लिए इसके फ्रंट में 8MP कैमरा है. पावर के लिए इसे 5,600mAh बैटरी दी गई है, जो 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि Mate XT में दुनिया की सबसे पतली स्मार्टफोन बैटरी लगी हुई है.

क्या रह सकती है कीमत?

चीन में इस फोन के बेस वेरिएंट (16GB RAM+256GB) की कीमत 19,999 चाइनीज युआन (लगभग 2.42 लाख रुपये) है, जो टॉप-एंड वेरिएंट के लिए 23,999 युआन (लगभग 2.90 लाख रुपये) तक जाती है. ग्लोबल मार्केट में भी इसे इसी कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है.

ये भी पढ़ें-

प्लग-इन होने के बाद भी चार्ज नहीं हो रहा Laptop? फॉलो करें ये स्टेप्स, चुटकियों में दूर हो जाएगी दिक्कत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget