एक्सप्लोरर

फेक न्यूज के खिलाफ WhatsApp की मुहिम, एक नंबर से कर सकेंगे मैसेज की जांच

व्हॉट्सऐप लगातार फेक न्यूज को रोकने के लिए प्रयास कर रहा है. पिछले महीने ही मैसेंजर ऐप ने फॉरवर्डेड मैसेज में बदलाव किया था.

सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज का जाल लगातार बढ़ रहा है. कोरोनावायरस महामारी और लॉकडाउन ने इस स्थिति को और भी चुनौतीपूर्ण बना दिया है. ऐसे में पॉपुलर मैसेंजर ऐप व्हॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म के जरिए फेक न्यूज के प्रसार को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में व्हॉट्सऐप ने एक और कदम उठाया है, जो यूजर्स को फेक न्यूज की पहचान करने में मदद करेगा.

व्हॉट्सऐप ने इंटरनेशनल फैक्ट चेकिंग नेटवर्क (आईएफसीएन) के साथ जुड़कर फेक न्यूज को रोकने की मुहिम शुरू की है. अमेरिका के पॉयंटर इंस्टीट्यूट की ओर से बनाए गए इस नेटवर्क ने व्हॉट्सऐप के लिए एक चैटबॉट बनाया है, जिसकी मदद से खासतौर पर COVID-19 से जुड़ी फर्जी जानकारियों की पहचान कर उन्हें रोकने में मदद मिलेगी.

जानकारी के मुताबिक व्हॉट्सऐप यूजर्स इसके जरिए स्थानीय फैक्ट चेकर से जुड़ पाएंगे और फेक न्यूज या मैसेज की पहचान कर पाएंगे. आईएफसीएन ने बयान में कहा है कि इस चैटबॉट की मदद से लोग ये पहचान पाएंगे कि कोरोना से जुड़ी जानकारी सही है या नहीं.

इस नंबर से मिलेगा चैटबॉट

इस चैटबॉट को अपने अकाउंट में शुरू करने के लिए यूजर्स को एक ही नंबर को अपने फोन में सेव में करना होगा. आईएफसीएन की ओर से जारी किया ये नंबर है - +1 (727) 2912606. इस नंबर को सेव करके यूजर्स को सिर्फ ‘Hi’ टाइप कर व्हॉट्सऐप पर मैसेज करना होगा और ये चैटबॉट यूजर की एप्लिकेशन पर शुरू हो जाएगा.

फिलहाल नेटवर्क की ओर से इसे सिर्फ अंग्रेजी में ही उपलब्ध कराया गया है. जल्द ही ये हिंदी में भी उलब्ध होगा.

पिछले एक महीने में ये दूसरा मौका है जब व्हॉट्सऐप ने फेक न्यूज के खिलाफ कदम उठाया है. पिछले महीने व्हॉट्सऐप ने फॉरवर्ड मैसेज के जरिए फेक न्यूज की तादाद को रोकने के लिए इसके नियम में बदलाव किया. नए बदलाव के बाद अब किसी भी फॉरवर्डेड मैसेज को एक वक्त में सिर्फ एक ही यूजर को फॉरवर्ड किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

कोरोना: फेक न्यूज के खिलाफ पंजाब पुलिस का गाना- 'फेक दी खैर नी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget