एक्सप्लोरर

19 नवंबर को एंट्री मारेगा Vivo का नया स्मार्टफोन! मिलेगी 32GB रैम, जानें डिटेल्स

Vivo ने अपनी नई X200 सीरीज के ग्लोबल लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है. यह सीरीज पहले अक्टूबर में चीन में लॉन्च हुई थी और अब इसे 19 नवंबर 2024 को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी लॉन्च किया जाएगा.

Vivo X200 Series: Vivo ने अपनी नई X200 सीरीज के ग्लोबल लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है. यह सीरीज पहले अक्टूबर में चीन में लॉन्च हुई थी और अब इसे 19 नवंबर 2024 को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले Vivo ने इस स्मार्टफोन का एक टीजर भी जारी किया है जिससे यह पता चलता है कि इसे कंपनी भारत में भी जल्द ही उतार सकती है. बता दें कि चीन में इस सीरीज के तीन मॉडल पेश किए गए थे. लेकिन माना जा रहा है कि ग्लोबल लॉन्च में इस सीरीज में Vivo X200 और Vivo X200 Pro ही शामिल होंगे.

Vivo X200 सीरीज ग्लोबल लॉन्च की पुष्टि

Vivo मलेशिया ने पुष्टि की है कि X200 सीरीज 19 नवंबर को शाम 7 बजे स्थानीय समयानुसार लॉन्च होगी. लॉन्च के तीन दिन बाद से ही इन फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे. Vivo X200 और Vivo X200 Pro में 32GB तक रैम (16GB फिजिकल और 16GB वर्चुअल) और 512GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है. ग्लोबल बाजार में Vivo X200 दो रंगों - अरोरा ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक में आएगा, जबकि Vivo X200 Pro मिडनाइट ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे रंगों में उपलब्ध होगा.

Vivo X200 और X200 Pro के फीचर्स

Vivo X200 Pro में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले उपलब्ध कराया जाएगा जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. वहीं Vivo X200 में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले होगा.

दोनों ही मॉडल्स में लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है जो फोन के परफॉर्मेंस को बढ़ाने में मदद करेगा. इसके अलावा दोनों मॉडल्स में 32GB तक रैम (16GB फिजिकल और 16GB वर्चुअल) दी जाएगी.

शानदार कैमरा सेटअप

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X200 में 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो लेंस होगा. वहीं, Vivo X200 Pro में 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 200MP का Zeiss APO टेलीफोटो लेंस मौजूद रहेगा.

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों ही स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद रहेगा.

पावर के लिए Vivo X200 में 5,800mAh की बैटरी उपलब्ध कराई जाएगी जो 90W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. वहीं Vivo X200 Pro में 6,000mAh की बैटरी उपलब्ध कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें:

सस्ता हो गया iPhone 16! मिलेगा 5 हजार रुपये का कैशबैक, जानें ऑफर डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget