एक्सप्लोरर

Vivo X Fold+ फोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी 4,600mAh Dual-Cell बैटरी!

Vivo X Fold+ की लिस्टिंग से यह पता चला है कि यह फोन Android 12-बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम करेगा. वीवो का यह फोल्डेबल फोन 5जी बैंड के सपोर्ट के साथ आ सकता है.

Vivo X Fold+ : वीवो एक्स फोल्ड + की जानकारी पहले भी लीक्स में सामने आ चुकी है. यह कंपनी का अपकमिंग फोल्डेबस डिवाइस हो सकता है. अब सामने आई लेटेस्ट लीक के अनुसार, यह फोन TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हुआ है. लिस्टिंग के माध्यम से फोन की बैटरी क्षमता की जानकारी मिली है. बता दें, TENAA से पहले Vivo का यह फोल्डेबल फोन China 3C database और Google Play पर भी देखा जा चुका है. MySmartPrice की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X Fold+ स्मार्टफोन TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है. लिस्टिंग के अनुसार, फोन 2,300mAh + 2,300mAh dual-cell बैटरी के सपोर्ट के साथ आएगा. इसके अलावा, पुरानी लीक में पता चला था कि यह फोन 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ पेश होगा.

Vivo X Fold+ की लिस्टिंग

बैटरी के अलावा, लिस्टिंग से यह पता चला है कि फोन Android 12-बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम करेगा. वीवो का यह फोल्डेबल फोन 5जी बैंड के सपोर्ट के साथ आ सकता है. इसके अलावा, इसमें N1, N28, N41, N78 और N79 सपोर्ट भी दिया जा सकता है. जैसे कि हमने बताया यह पहली बार नहीं हुआ है कि यह फोन किसी सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया हो. इससे पहले वीवो एक्स फोल्ड प्लस का नाम का डिवाइस Google Play लिस्ट में देखा गया था. यह फोन मॉडल नंबर V2229A के साथ लिस्ट था.

बता दें, फोन China 3C डेटाबेस पर भी स्पॉट किया जा चुका है. यहां पर भी फोन मॉडल नंबर V2229A के साथ लिस्ट किया गया था. इतना ही नहीं, वीवो का यह फोल्डेबल फोन बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर भी देखा जा चुका है, जहां से यह जानकारी हासिल हुई थी कि फोन में 2K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जाएगा. डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिल सकता है. इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है.

Vivo X Fold+ के कैमरा फीचर्स

पुरानी लीक्स के ज़रिए फोन के कैमरा फीचर्स भी सामने आए थे. लीक के अनुसार, वीवो के इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का हो सकता है. इसके अलावा, फोन में 48MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 12MP का पोट्रेट सेंसर और 8MP का टेलीफोटो सेंसर भी दिया जा सकता है. सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का सेंसर दिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

Comparison: Redmi 11 Prime 5g और Poco M4 Pro, 5G में 15000 की कीमत में आपके लिए कौनसा है बेस्ट?

Honor X40 5G प्रीमियम स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च, जानें फोन के धांसू फीचर्स और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
दिल्ली में आज धूप और हल्के बादल, बारिश के आसार नहीं, जानें अपडेट
दिल्ली में आज धूप और हल्के बादल, बारिश के आसार नहीं, जानें अपडेट
Birthday: अक्षय कुमार ने डेढ़ साल फ्री में की थी नौकरी, वेटर और शेफ रहे, जानें खास बातें
अक्षय कुमार ने डेढ़ साल फ्री में की थी नौकरी, वेटर और शेफ रहे, जानें खास बातें
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
दिल्ली में आज धूप और हल्के बादल, बारिश के आसार नहीं, जानें अपडेट
दिल्ली में आज धूप और हल्के बादल, बारिश के आसार नहीं, जानें अपडेट
Birthday: अक्षय कुमार ने डेढ़ साल फ्री में की थी नौकरी, वेटर और शेफ रहे, जानें खास बातें
अक्षय कुमार ने डेढ़ साल फ्री में की थी नौकरी, वेटर और शेफ रहे, जानें खास बातें
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बालासोर में कैसे पहुंचे ओरंगुटान? वन विभाग ने दिया जवाब
बालासोर में कैसे पहुंचे ओरंगुटान? वन विभाग ने दिया जवाब
घायल तेंदुए ने वनकर्मी पर किया हमला, वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप
घायल तेंदुए ने वनकर्मी पर किया हमला, वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप
Foldable iPhone में नहीं मिलेंगे ये फीचर्स! Face ID भी हो सकता है गायब
Foldable iPhone में नहीं मिलेंगे ये फीचर्स! Face ID भी हो सकता है गायब
Embed widget