एक्सप्लोरर

Vivo V50 vs Vivo V40, फीचर्स से लेकर कीमत तक में कितना अंतर? डिटेल से जानें सब कुछ

Vivo V50 सोमवार को भारत में लॉन्च हो गया है. इसे Vivo V40 के सक्सेसर के तौर पर लाया गया है. नए मॉडल में कई अपग्रेड्स मिले हैं, लेकिन कुछ मामलों में यह पुराने मॉडल के बराबर ही है.

Vivo V50 vs Vivo V40: Vivo ने भारत में अपना स्मार्टफोन Vivo V50 लॉन्च कर दिया है. मिड रेंज प्राइस सेगमेंट में आने वाला यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo V40 की जगह लेगा. नए स्मार्टफोन को कई अपग्रेड्स के साथ लॉन्च किया गया है. ऐसे में कुछ लोगों के मन में यह जिज्ञासा हो सकती है कि दोनों फोन के फीचर्स से लेकर कीमत तक में क्या-क्या अंतर है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

डिजाइन और डिस्प्ले

Vivo V50 में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 4,500 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इसकी तुलना में Vivo V40 में मामूली बड़ा 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है और यह भी 4,500 nits पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. Vivo V50 में क्वाड कर्व्ड डिजाइन है, जबकि पुराना मॉडल डुअल-एज्ड कर्व्ड डिजाइन मिलता है.

परफॉर्मेंस और बैटरी

परफॉर्मेंस के मोर्चे पर दोनों फोन बराबर है और दोनों में ही Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया गया है. Vivo V50 में 12GB RAM के साथ कम से कम 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसे एक्सपैंड किया जा सकता है. दूसरी तरफ पुराने मॉडल में 8GB RAM दी गई है. बैटरी की बात करें तो Vivo V50 में 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है, वहीं Vivo V40 में 5,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

कैमरा के मामले में शानदार हैं दोनों ही स्मार्टफोन

दोनों ही स्मार्टफोन कैमरा के मामले में शानदार है. हालांकि, नए मॉडल में कैमरा के मोर्च पर बड़ी अपग्रेड नहीं मिली है. Vivo V50 में 50MP का वाइड कैमरा और 50MP का ही अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है. यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. इसमें सेल्फी कैमरा भी 50MP का है और यह भी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आता है. इसी तरह V40 में रियर और फ्रंट में 50MP वाले तीन कैमरा हैं.

कीमत में कितना अंतर?

Vivo V40 की कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप-एंड वेरिएंट के लिए 41,999 रुपये चुकाने होंगे. Vivo V50 की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत भी 34,999 रुपये है और टॉप-एंड वेरिएंट के लिए 40,999 रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें-

iPhone SE 3 के मुकाबले इन अपग्रेड्स के साथ आएगा iPhone SE 4, लॉन्चिंग आई नजदीक, जानिए अनुमानित कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nothing Phone 4b की लॉन्चिंग का चल गया पता, RCB एडिशन भी होगा लॉन्च, जानें किससे होगा मुकाबला
Nothing Phone 4b की लॉन्चिंग का चल गया पता, RCB एडिशन भी होगा लॉन्च, जानें किससे होगा मुकाबला
iPhone 17 Pro वाली कीमत में ही ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देते हैं ये एंड्रॉयड फोन, देखें पूरी लिस्ट
iPhone 17 Pro वाली कीमत में ही ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देते हैं ये एंड्रॉयड फोन, देखें पूरी लिस्ट
Upcoming Smartphones in June: Motorola Edge 70 Pro+ समेत ये मॉडल होंगे लॉन्च, यहां देखें सारी जानकारी
Upcoming Smartphones in June: Motorola Edge 70 Pro+ समेत ये मॉडल होंगे लॉन्च, यहां देखें सारी जानकारी
सस्ते में मिलेंगे गजब के फीचर्स, ये हैं 20,000 से कम कीमत वाले सबसे धाकड़ स्मार्टफोन
सस्ते में मिलेंगे गजब के फीचर्स, ये हैं 20,000 से कम कीमत वाले सबसे धाकड़ स्मार्टफोन

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam: जो जनता से हारे, 27 में श्रीराम के सहारे? | Champat Rai | Ayodhya | UP
PM Modi | Japan India Summit | Sanae Takaichi | Chaar Ki Chaal: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक समझौता!
Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget