एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी यूट्यूबर ने भारत से फोन की कीमत की तुलना करते हुए क्या कह दिया जो हो गया वायरल, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे

Pakistan on Mobile Prices: हाल ही में एक वीडियो यूट्यूब पर काफी चल रहा है जिसमें पाकिस्तान में स्मार्टफोन की कीमतों की तुलना भारत से की गई है.

Pakistan on Mobile Prices: हाल ही में एक वीडियो यूट्यूब पर वायरल हुआ है जिसमें पाकिस्तान में स्मार्टफोन की कीमतों की तुलना भारत से की गई है. इस वीडियो में बताया गया है कि कैसे भारत में मिलने वाले किफायती स्मार्टफोन पाकिस्तान में चार से पांच गुना महंगे बिक रहे हैं. यह अंतर न केवल चौंकाने वाला है बल्कि दोनों देशों की आर्थिक स्थितियों और बाजार नीतियों पर भी प्रकाश डालता है.

किन वजह से पाकिस्तान में महंगे हैं स्मार्टफोन

जानकारी के लिए बता दें कि वीडियो में भारत और पाकिस्तान में यूज्ड मोबाइल्स के बारे में बताया गया है. इसमें एप्पल आईफोन के कई मॉडल्स शामिल हैं जिसकी कीमत 48 हजार से 1.47 लाख रुपये तक जाती है. पाकिस्तान में फोन की ज्यादा कीमतों के पीछे कई कारण हैं. इसमें PTA (Pakistan Telecom Authority) सबसे बड़ा कारण हैं.

क्या होता है PTA

दरअसल, पीटीए का मतलब होता है Pakistan Telecom Authority. पीटीए मोबाइल फोन्स वह होते हैं जिसमें यूजर सिम कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, नॉन-पीटीए फोन्स वह होते हैं जिनमें यूजर सिम का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. वीडियो में बताया गया है कि iPhone 15 Pro Max को करीब 2.47 लाख रुपये में खरीदा गया जो नॉन-पीटीए फोन था. वहीं, फोन को पीटीए अप्रूव कराने के लिए करीब सरकार को 1.48 लाख रुपये तक और देने होते हैं जिसके बाद फोन की कीमत 4 लाख रुपये के आस-पास पहुंच जाती है. वहीं, सैमसंग, रियलमी, ओप्पो, वीवो जैसे ब्रांड्स के फोन्स भी पाकिस्तान में भारत से करीब 30 से 40 फीसदी तक महंगे हैं.

इन कारणों से भी महंगे होते हैं फोन्स

  • पाकिस्तानी रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर हो गई है जिससे आयातित वस्तुओं की कीमतें बढ़ गई हैं.
  • पाकिस्तान में स्मार्टफोन पर ज्यादा आयात शुल्क और टैक्स लगाए जाते हैं जो उनकी कीमतों को बढ़ाते हैं.
  • पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति अस्थिर है जिससे विदेशी निवेश और व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है.
  • पाकिस्तान में स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा की कमी है जिससे यूजर को कम विकल्प मिलते हैं और कीमतें अधिक रहती हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच स्मार्टफोन कीमतों में यह अंतर न केवल आर्थिक नीतियों और बाजार स्थितियों का परिणाम है बल्कि यह यूजर्स के लिए भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा है. जहां भारत में यूजर्स को किफायती कीमतों पर नई तकनीक मिल रही है, वहीं पाकिस्तान में लोगों को वही तकनीक पाने के लिए अधिक भुगतान करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें:

गूगल ने सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जनवरी में कहा था- खुद छोड़ दें नौकरी: रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget