एक्सप्लोरर

TATA Neu App बोले तो... ऐप एक, लेकिन सुविधाएं अनेक, मिलेगी UPI पेमेंट से लेकर शॉपिंग तक की सुविधा

सोमवार  यानी 7 अप्रैल 2022 को TATA Neu App ऐप लॉन्च हो गया. इसे लेकर अब भी लोगों के मन में कई सवाल कायम हैं. आज हम आपको विस्तार से बताएंगे इस ऐप से जुड़ी हर जानकारी.

पिछले कुछ दिनों से आईपीएल के दौरान आप हर एक मिनट पर TATA Neu App का विज्ञापन जरूर देखते होंगे. इस ऐप की चर्चा आईपीएल शुरू होने से पहले ही हो गई थी. टाटा ने तब बताया था कि अप्रैल के पहले हफ्ते में इसकी लॉन्चिंग हो सकती है. तब से लेकर लोगों के मन में इसे लेकर कई तरह के सवाल थे, आखिर इस ऐप में क्या खास है जिसकी इतनी चर्चा है. आखिरकार यह इंतजार खत्म हुआ और सोमवार  यानी 7 अप्रैल 2022 को कंपनी ने इस ऐप को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया. हालांकि इसे लेकर अब भी लोगों के मन में सवाल कायम हैं कि आखिर यह ऐप दूसरों से कैसे अलग है और इसमें क्या-क्या खास होगा. आज हम आपको विस्तार से बताएंगे इस ऐप से जुड़ी हर जानकारी.

इस ऐप की लॉन्चिंग के मौके पर टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि इस ऐप में आपको टाटा के सारे प्रोडक्ट एक जगह मिल जाएंगे. इसके अलावा इसमें और भी बहुत कुछ खास होगा. उन्होंने कहा कि इस ऐप का मकसद लोगों की लाइफ को सरल और आसान बनाना है.

कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट

यह ऐप आपको यूपीआई यानी डिजिटल पेमेंट का ऑप्शन भी देगा. आपको इसमें दिए टाटा पे ऑप्शन में जाना होगा. इसके बाद आप किसी व्यक्ति या मर्चेंट को भुगतान कर सकेंगे. इसके लिए ऐप ने आईसीआईसीआई से टाईअप किया है. आप फोन से लेकर बिजली और दूसरी चीजों के बिल भी भर सकेंगे.

शॉपिंग के साथ बचत का भी मौका

इस ऐप को शॉपिंग के लिए कई प्लेटफॉर्म मिल जाएंगे. यहां से खरीदारी करने पर आपको कैशबैक और अन्य इनाम भी मिलेंगे. फ्लाइ बुकिंग, होटल बुकिंग या ऑनलाइन शॉपिंग पर आपको सबसे ज्यादा कैशबैक मिल सकता है.

पेमेंट और शॉपिंग से अलग भी दुनिया

इस ऐप पर आप सिर्फ शॉपिंग या पेमेंट ही नहीं, बल्कि और भी बहुत कुछ कर पाएंगे. आपको इस ऐप पर लेटेस्ट और मॉडर्न कंटेंट, फाइनेंस मैनेजमेंट और अगली छुट्टी की प्लानिंग करने जैसी सुविधा भी मिलेगी.

एक जगह टाटा के सारे प्रोडक्ट

इस ऐप की एक और खास बात ये है कि आपको टाटा से जुड़े हर प्रोडक्ट यहां पर एक जगह मिल जाएंगे. कंपनी ने बताया कि यूजर्स को Tata Neu के साथ टाटा ग्रुप की सर्विसेज, टाटा एआईजी, टाटा कैपिटल, टाटा म्यूचुअल फंड, टाटा प्ले, टाटा हेल्थ, टाटा 1एमजी, टाटा बिग बास्केट, टाटा क्रोमा, टाटा क्लिक, टाटा ट्रेंड, आईएचसीएल, ताज ग्रुप, विस्तारा, एयर एशिया, एयर इंडिया, टाटा क्लास ऐज, टाटा टेलिसर्विस की सुविधा भी मिलेगी.

कमाने का भी मौका

ऊपर हमने आपको उन फीचर्स के बारे में बताया जिनका यूज आप कर सकते हैं, लेकिन यह ऐप यहीं तक सीमित नहीं है. इस पर आपको कमाई का मौका भी मिल सकता है. दरअसल, आप जब अपने किसी दोस्त या जानकार को इस ऐप को रेफर करेंगे तो बदले में आपको Tata Neu कॉइन मिलेगा. इस कॉइन को आप बाद में शॉपिंग में रीडिम कर सकेंगे. इसके अलावा पेमेंट या शॉपिंग करने पर भी कॉइन मिलेगा.  
कैसे करें डाउनलोड

यह ऐप एंड्रॉयड और ऐप्पल के ऐप स्टोर दोनों पर मौजूद है. आपको इन पर जाकर Tata Neu टाइप करना होगा. इसके बाद जो ऐप आएगा उसे इंस्टॉल पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

ट्रेन से करते हैं सफर, Google Maps से ऐसे चेक कीजिये लाइव स्टेटस, आसान है ट्रिक

वीवो ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, 6.5 की डिस्प्ले और 5000mAh की दमदार बैटरी के अलावा ये हैं फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget