एक्सप्लोरर

ये हैं 10 हजार रुपए से कम कीमत के शानदार फीचर्स वाले Smartphone

साल 2020 में लोगों ने बजट स्मार्टफोन्स को काफी पसंद किया है. इन स्मार्टफोन में कम कीमत में अच्छे फीचर्स मिल रहे हैं. ऐसे में लोग इन्हें खरीदना प्रिफर कर रहे हैं.

नई दिल्लीः भारत में स्मार्टफोन का बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है. तमाम स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाले फोन उतार रही हैं. साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण भले ही अन्य इंडस्ट्रीज की ग्रोथ बुरी तरह प्रभावित हुई हो, लेकिन स्मार्टफोन कंपनियों ने इस समय में भी रिकॉर्ड बिक्री करने का मुकाम हासिल किया है. आज हम आपको 2020 में लॉन्च हुए ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे, जिनके फीचर्स काफी बढ़िया हैं और कीमत 10 हजार रुपए से कम है.

Redmi 9 Prime (कीमत- 9,999 रुपए)

चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी का Redmi 9 Prime फोन कम बजट वाले लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. 6.53 इंच के फुल एचडी प्लस मल्टी-टच स्क्रीन वाले फोन में 2.0 GHz Mediatek Helio G80 ऑक्टा कोर प्रोसेसर है. इसकी रैम 4GB और इंटरनल स्टोरेज 64GB है. कैमरे की बात करें, तो स्मार्टफोन में 13MP के चार रियर कैमरे का सेटअप और 8MP का फ्रंट कैमरा है. इसमें 5020 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट से लैस है.

Samsung Galaxy M01s (कीमत- 8,999 रुपए)

भारतीय बाजार में इस साल सैमसंग के स्मार्टफोन्स ने धूम मचाई. सैमसंग का Galaxy M01s फोन अपने सेगमेंट में शानदार है. इसमें 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस PLS TFT LCD डिस्प्ले है. इस फोन की रैम 3GB और इंटरनल स्टोरेज  32GB है, जिसे एसडी कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. स्मार्टफोन 2GHz MediaTek | MT6762 ऑक्टा कोर प्रोसेसर से लैस है. फोन में 13MP+2MP के दो रियर कैमरे का सेटअप और 8MP का फ्रंट कैमरा है. इसमें 4000mAH की बैटरी है.

Oppo A12 (कीमत- 8,990 रुपए)

ओप्पो कंपनी का स्मार्टफोन Oppo A12 को बजट स्मार्टफोन्स की कैटेगरी में काफी पसंद किया जाता है. इसमें 6.2 इंच की एचडी प्लस waterdrop डिस्प्ले है. इसकी रैम 3GB और इंटरनल स्टोरेज  32GB है, जिसे एसडी कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. स्मार्टफोन 2.3GHz MediaTek Helio P35 ऑक्टा कोर प्रोसेसर से लैस है. फोन में 13MP+2MP के दो रियर कैमरे का सेटअप है, जिसमें कई फिल्टर्स व एआई ब्यूटिफिकेशन हैं. 5MP का फ्रंट कैमरा है. इसमें 4230mAH की बैटरी है.

Infinix Smart 4 Plus (कीमत- 7,999 रुपए)

इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन सबसे किफायती फोन में से एक है. वहीं फीचर्स के मामले में यह किसी से कम नहीं है. 6.82 इंच की बड़ी एचडी प्लस डिस्प्ले वाले फोन में Mediatek Helio A25 प्रोसेसर है. इसकी रैम 3GB और इंटरनल स्टोरेज 32GB है. कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन में 13MP के दो रियर कैमरे का सेटअप और 8MP का फ्रंट कैमरा है. इसमें 6000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इस फोन की डिजाइन भी बेहद आकर्षक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget