एक्सप्लोरर

Foldable सेगमेंट में एक और धमाके को तैयार Samsung, इसी साल ला सकती है Tri-Fold Phone, जानें डिटेल

Samsung इस साल अपना पहला Tri-Fold Phone फोन लॉन्च कर सकती है. कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसे साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी सीमित मात्रा में इसका प्रोडक्शन करेगी.

दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग फोल्डेबल मोबाइल सेगमेंट में धमाके के लिए तैयार है. बताया जा रहा है कि कंपनी इस साल अपना पहला ट्राय-फोल्ड (tri-fold) फोन लॉन्च कर सकती है. साल की दूसरी छमाही में इस सेगमेंट में एंट्री कर सकती है. बता दें कि चीनी कंपनी Huawei ने सबसे पहले ट्राय-फोल्ड फोन लॉन्च किया था और अब सैमसंग उसे चुनौती देने जा रही है. फिलहाल इस सेगमेंट में Huawei का मुकाबला करने वाला कोई नहीं है.

Huawei के फोन से अलग होगा मैकेनिज्म

अभी तक सैमसंग की आगामी पेशकश के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन यह लगभग साफ हो चुका है कि इसमें Huawei Mate XT से अलग अनफोल्डिंग मैकेनिज्म होगा. यह फोन कुछ समय पहले ही चीन में लॉन्च हुआ है. Mate XT में तीन स्क्रीन हैं, जो बाहर की तरफ फोल्ड होती है. इस बंद करने पर एक डिस्प्ले सामने रहती है, जिससे उसे डैमेज होने की आशंका बढ़ जाती है. इसे देखते हुए सैमसंग अंदर की तरफ फोल्ड होने वाली स्क्रीन ला सकती है. जब यह फोन बंद होगा तो इसकी स्क्रीन अंदर रहेगी और गिरने पर उसे नुकसान होने की आशंका कम रहेगी.

सीमित मात्रा में होगा प्रोडक्शन

सैमसंग इस फोन की बिक्री को लेकर बहुत महत्वाकांक्षी नहीं है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसकी लगभग 3 लाख यूनिट्स का ही प्रोडक्शन करेगी और शुरुआत में इसे केवल बड़ी मार्केट्स में ही बेचा जाएगा.

फोल्डेबल फोन की बिक्री बनी चिंता का कारण

शुरुआती आकर्षण के बाद फोल्डेबल फोन अब लोगों की पहली पसंद नहीं रहे हैं. इसके चलते बिक्री में गिरावट आ रही है. दुनियाभर में फोल्डेबल फोन की मांग कम हुई है. यही वजह है कि सैमसंग ने अपने फोल्डेबल फोन का प्रोडक्शन कम करने का फैसला लिया है. चीनी कंपनियां भी कम मांग के कारण फोल्डेबल फोन के प्रोडक्शन टारगेट कम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें-

Alert! Mahakumbh 2025 की बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी कर रहीं फेक वेबसाइट्स, पुलिस ने लोगों को किया सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget