एक्सप्लोरर

लीक हो गई Samsung Galaxy S25 Series की लॉन्च डेट, जानें फोन में क्या मिलेगा खास

Samsung Galaxy S25 Series Launch Date Leak: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग जल्द ही अपना लेटेस्ट फोन गैलेक्सी एस25 सीरीज को मार्केट में लॉन्च करने वाली है.

Samsung Galaxy S25 Series Launch Date Leak: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग जल्द ही अपना लेटेस्ट फोन गैलेक्सी एस25 सीरीज को मार्केट में लॉन्च करने वाली है. वहीं अब इस फोन की लॉन्च डेट लीक हो गई है. हाल ही में आई लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सीरीज 22 जनवरी 2025 को लॉन्च होगी. हालांकि सैमसंग ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक्स में दी गई जानकारी काफी चर्चा में है. इसके अलावा माना जा रहा है कि ये सीरीज कई सारे एआई फीचर्स से लैस होगी.

Galaxy S25 सीरीज की लॉन्च डेट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टिपस्टर अभिषेक यादव की एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S25, Galaxy S25 Plus और Galaxy S25 Ultra 22 जनवरी 2025 को लॉन्च किए जाएंगे. हालांकि, जब तक कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक इस तारीख को पूरी तरह से पक्की नहीं माना जा सकता.

Galaxy S25 सीरीज के संभावित फीचर्स

AI तकनीक

इस सीरीज के सभी मॉडल्स में उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक होगी. Gemini Nano (v2) AI टेक्नोलॉजी से लैस यह स्मार्टफोन बेहतर फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग, पर्सनलाइज्ड इंटरफेस और अन्य कई फीचर्स को सपोर्ट करेगा.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट का उपयोग किया जाएगा, जो 3nm फैब्रिकेशन पर आधारित है. वहीं, Galaxy S25 और S25 Plus में Exynos 2500 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है.

मेमोरी और स्टोरेज

लीक्स के अनुसार, यह सीरीज 12GB और 16GB RAM विकल्पों के साथ आएगी. बेस वेरिएंट में 128GB स्टोरेज और टॉप वेरिएंट में 1TB स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है.

डिस्प्ले

Galaxy S25 Ultra में 6.86-इंच की Dynamic LTPO AMOLED 2X स्क्रीन होगी, जबकि S25 और S25 Plus क्रमशः 6.2 और 6.7-इंच डिस्प्ले के साथ आएंगे. इनमें QHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा.

कैमरा

S25 Ultra में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 200MP मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड, 50MP पेरिस्कोप और 10MP टेलीफोटो लेंस होंगे. वहीं, S25 और S25 Plus में 50MP का मेन कैमरा और फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा दिया जाएगा.

बैटरी

S25 Ultra में 5,500mAh की पावरफुल बैटरी मिल सकती है, जो सिलिकॉन कार्बन तकनीक पर आधारित होगी. इसे 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. सैमसंग की इस नई सीरीज से काफी उम्मीदें हैं. कंपनी इसे हाई-एंड फीचर्स और बेहतरीन डिजाइन के साथ पेश करने जा रही है.

यह भी पढ़ें:

धड़ाम से गिरी OnePlus के इस धांसू स्मार्टफोन की कीमत, मात्र 873 रुपये की EMI में खरीदने का मौका!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वरा भास्कर के समर्थन में उतरे मौलाना साजिद रशीदी, बोले- 'उन्होंने बहुत अच्छी बात कही'
स्वरा भास्कर के समर्थन में उतरे मौलाना साजिद रशीदी, बोले- 'उन्होंने बहुत अच्छी बात कही'
पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का 'झूठ', जिन्हें CJP प्रोटेस्ट में शामिल बताया वह अपराधी जेल में बंद थे
पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का 'झूठ', जिन्हें CJP प्रोटेस्ट में शामिल बताया वह अपराधी जेल में बंद थे
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
कोई कैसे बन सकता है टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? यहां जानें
कोई कैसे बन सकता है टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? यहां जानें

वीडियोज

Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool और Secret Twists का खुलासा!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool, Kitchen और Confession Room का पूरा खुलासा
Priyadarshan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- मुझे Comedy फिल्में बनाना बिल्कुल पसंद नहीं!
Yash की Toxic के सपोर्ट में उतरे Aditya Dhar, कभी दोनों फिल्मों के क्लैश ने मचाया था खूब Buzz!
NATURAL DISASTER ALERT: ग्लेशियर पिघलने से बढ़ सकता है खतरा, भारत में अलर्ट! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वरा भास्कर के समर्थन में उतरे मौलाना साजिद रशीदी, बोले- 'उन्होंने बहुत अच्छी बात कही'
स्वरा भास्कर के समर्थन में उतरे मौलाना साजिद रशीदी, बोले- 'उन्होंने बहुत अच्छी बात कही'
पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का 'झूठ', जिन्हें CJP प्रोटेस्ट में शामिल बताया वह अपराधी जेल में बंद थे
पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का 'झूठ', जिन्हें CJP प्रोटेस्ट में शामिल बताया वह अपराधी जेल में बंद थे
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
कोई कैसे बन सकता है टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? यहां जानें
कोई कैसे बन सकता है टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? यहां जानें
'मिर्जापुर द मूवी' में डॉयलॉग से क्लाइमेक्स तब सब जबदस्त, 'मुन्ना भाई' ने लूटी लाइमलाइट, लोग बोले- 'हिट है ये फिल्म'
'मिर्जापुर द मूवी' ने डॉयलॉग से क्लाइमेक्स तब सब जबदस्त, लोग बोले- हिट है
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
स्वतंत्र भारद्वाज विवाद: थाने के बाहर पप्पू यादव का धरना, बोले- 'जिसने मारा वो…'
स्वतंत्र भारद्वाज विवाद: थाने के बाहर पप्पू यादव का धरना, बोले- 'जिसने मारा वो…'
किसान से बिजनेस वूमेन तक का सफर, बिहार की रंजू प्रकाश कमा रहीं लाखों
किसान से बिजनेस वूमेन तक का सफर, बिहार की रंजू प्रकाश कमा रहीं लाखों
Embed widget