एक्सप्लोरर

Realme: कंपनी ने Q5 Carnival Edition को बाजार में उतारा, मिलता है 50 मेगापिक्सल कैमरा

Realme Q5 Carnival Edition: Q5 कार्निवल एडिशन एंड्रॉयड 12 (Android 12) बेस्ड Realme UI 3.0 पर चलता है. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच का फुल-एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है.

Realme Q5 Carnival Edition Launch: रियलमी (Realme) ने अपने Q5 Carnival Edition स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है. Realme ने भारत या दूसरे मार्केट में फिलहाल इस स्मार्टफोन को रिलीज करने को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है. यह फोन भारत में इसी साल लॉन्च किए गए Realme Q5 का अपग्रेडेड वर्जन होगा. इस फोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है. 

Realme Q5 Carnival Edition के स्पेसिफिकेशंस 

Realme Q5 कार्निवल एडिशन एंड्रॉयड 12 (Android 12) बेस्ड Realme UI 3.0 पर चलता है. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच का फुल-एचडी + एलसीडी डिस्प्ले मिलता है. हैंडसेट में 12GB रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC (Snapdragon 695 SoC) प्रोसेसर मिलता है. यह फोन रैम एक्सटेंशन फीचर के साथ आता है, जिससे इसकी रैम को 7GB तक बढ़ाया जा सकता है और इसे अच्छी परफॉर्मेंस के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

फोटो और वीडियो के लिए, Realme Q5 Carnival Edition में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है. सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें f/2.05 अपर्चर लेंस के साथ फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर भी है. Realme Q5 कार्निवल एडिशन में 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन शामिल हैं. फोन में सेंसर की बात की जाए, तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं. स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Realme Q5 Carnival Edition की कीमत

इस फोन की कीमत चीन में 2,399 युआन (लगभग 28,400 रुपये) है. फोन 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है. ये फोन Realme Q5 की तरह ही चीन में ग्लेशियर चॉपिंग वेव्स, फैंटम और रेसिंग डस्क कलर में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें-

Vivo: विराट कोहली के हाथ में दिखा Vivo V25 Pro, जानें फोन के स्पेसिफिकेशंस

Google: Maps ऐप में आ गया Street View फीचर, भारत के 10 शहरों की सड़कों का मिलेगा 360 डिग्री व्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
Embed widget