एक्सप्लोरर

किफायती कीमत में बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा, इन धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Realme 15T

अगर आप किफायती दामों में अच्छे स्मार्टफोन के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए Realme 15T लॉन्च हो गया है. इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी और शानदार फीचर्स मिलते हैं.

Realme 15T Launched In India: Realme ने भारत में अपना एक और स्मार्टफोन Realme 15T लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज के Realme 15 और Realme 15 Pro पहले से ही बाजार में मौजूद हैं. कंपनी ने नए मॉडल को दमदार बैटरी, ब्राइट डिस्प्ले और 5G चिपसेट से लैस कर लॉन्च किया है. मिड-रेंज सेगमेंट के इस फोन में कई हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं. आइए जानते हैं कि इस फोन में ग्राहकों को क्या-क्या मिलेगा, इसकी कीमत कितनी है और इसे बाजार में मौजूद किस फोन से टक्कर मिलेगी.

Realme 15T में क्या खास है?

यह फोन 6.57-inch AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ है, जो 4,000nits पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि यह इस कैटेगरी का सबसे ब्राइट डिस्प्ले है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6400 Max 5G प्रोसेसर से लैस है, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर ऑपरेट करता है. कंपनी इसे 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट्स और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी.

बैटरी और कैमरा

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बैटरी है, जो 10W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि इस बैटरी पर 13 घंटे तक गेमिंग और 128 घंटों तक म्यूजिक स्ट्रीमिंग की जा सकती है. इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद इस फोन का वजन महज 181 ग्राम और इसकी मोटाई 7.79mm है. इस फोन के रियर में 50MP लेंस के साथ डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में भी 50MP कैमरा दिया गया है. दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं. 

कितनी है कीमत और किसे देगा टक्कर?

लॉन्च ऑफर के तहत इस फोन के 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है. वहीं 8GB+256GB वर्जन के लिए ग्राहकों को 20,999 और 12GB रैम वाले वर्जन के लिए 22,999 रुपये चुकाने होंगे. ध्यान रखें कि इस कीमत में 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी शामिल है. इसकी सेल 6 सितंबर से शुरू होगी. बाजार में इस फोन का मुकाबला IQOO Z10 5G से होगा. IQOO Z10 5G में 6.7 इंच का डिस्प्ले है. इसके Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. इसमें भी 50MP का प्राइमरी लेंस मिलता है. 7300mAh की बैटरी वाले इस फोन को अब फ्लिपकार्ट से 21,988 रुपये में खरीदा जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

YouTube पर वीडियो वायरल करना बेहद आसान, बस आप यह ट्रिक जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget