एक्सप्लोरर

लॉन्च से पहले लीक हुई Oppo Find N5 की लाइव फोटो, केवल 4mm मोटाई के साथ होगा सबसे पतला फोल्डेबल फोन!

Oppo Find N5 के लॉन्च से पहले लाइव इमेज लीक हो गई है. टेक ब्लॉगर फिक्स्ड फोकस डिजिटल की ओर से इसे शेयर किया गया है. इसके अलावा, Weibo पर फोन की एक और इमेज लीक हुई है.

Oppo Find N5 Leaked Image, Specs: फरवरी 2025 में Oppo अपने फोल्डेबल फोन Find N5 को दुनिया के सामने पेश कर सकती है. इस फोन के बारे में काफी समय से लीक्स सामने आ रही हैं. अब पहली बार इस फोन की लाइव इमेज लीक हो गई हैं. इस फोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह सबसे पतला फोल्डेबल फोन होगा. इस फोन के रेंडर्स भी लीक हुए हैं. आइए, इस फोन के लीक फीचर्स के बारे में डिटेल में जानते हैं. 

Oppo Find N5 के लॉन्च से पहले लाइव इमेज लीक हो गई है. टेक ब्लॉगर फिक्स्ड फोकस डिजिटल की ओर से इसे शेयर किया गया है. इसके अलावा, Weibo पर फोन की एक और इमेज लीक हुई है. इसमें पुराने मॉडल Oppo Find N3 से इसकी तुलना करके दिखाया. अफवाह है कि  Find N5 दुनिया के सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन के रूप में लॉन्च होगा. जबकि फोन में कैमरा मॉड्यूल उतना ही बड़ा होगा जितना कि पुराने मॉडल में देखा गया था. 

कैमरा सेंसर की प्लेसमेंट में हो सकता है बदलाव

लीक इमेज के मुताबिक, कैमरा सेंसर की प्लेसमेंट में यहां कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं. इसकी कैमरा सेंसर प्लेसमेंट वैसी ही कही जा सकती है जैसी कि OnePlus 13 में दी गई है. कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश बॉटम राइट कॉर्नर में दिया गया है. साथ ही ऊपरी राइट कॉर्नर में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा को जगह दी गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो फोन की मोटाई अनफोल्डेड स्थिति में 4mm हो सकती है. वहीं, फोल्डेबल स्थिति में यह 9mm मोटाई के साथ आ सकता है.

जानें कैसे हैं स्पेसिफिकेशंस 

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लीक्स के मुताबिक, फोन टाइटेनियम बिल्ड के साथ आ सकता है. इसमें IPX8 रेटिंग देखने को मिलेगी. फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हो सकता है. इसमें 5,700mAh की बैटरी 50W मेग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ आ सकती है. फोन में 2K रिजॉल्यूशन मिल सकता है. यह 50MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ आ सकता है जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम फीचर मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें-

मोइबल यूजर्स No Signal पर भी कर सकेंगे कॉल और डेटा का इस्तेमाल, ऐसे मिलेगी हाई स्पीड 4G कनेक्टिविटी

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget