एक्सप्लोरर

Oppo Reno13 5G सीरीज की लॉन्च डेट आ गई सामने, जानिये अनुमानित कीमत और फीचर्स

Oppo Reno 13 5G सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है. कंपनी ने बताया कि इस सीरीज को 9 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा. इसके अनुमानित फीचर्स और कीमत की जानकारी पहले ही सामने आ गई है.

Oppo Reno 13 5G सीरीज को लेकर पिछले काफी समय से लगातार रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं. अब कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि वह 9 जनवरी, 2025 को इस सीरीज को भारत में लॉन्च करेगी. इस लाइनअप में Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro मॉडल होंगे. इनके कलर ऑप्शन और डिजाइन को लेकर जानकारी पहले ही सामने आ गई थी. कंपनी ने चीन में इस सीरीज को पिछले साल नवंबर में लॉन्च कर दिया था. 

अगले हफ्ते लॉन्च होगी सीरीज

ओप्पो ने बताया है कि इस लाइनअप को 9 जनवरी को शाम 5 बजे लॉन्च किया जाएगा. कंपनी के ई-स्टोर के अलावा इन्हें फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकेगा. इसके लिए फ्लिपकार्ट पर मिनी साइट लाइव हो गई है. इस पर 'कमिंग सून' बैनर के साथ फोन के कलर और डिजाइन की झलक दिखाई गई है. 

फीचर्स को लेकर क्या-क्या जानकारी मिली है?

Oppo Reno 13 5G में 8GB RAM और 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे. यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 SoC के साथ-साथ ओप्पो की SignalBoost X1 चिप से लैस होगा. इसमें AI-पावर्ड इमेजिंग फीचर मिलेंगे और यह 5600 mAh बैटरी से लैस होगा. वाटर और डस्ट रजिस्टेंस के लिए फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ भी आएगा. कंपनी ने बताया है कि यह फोन आइवरी व्हाइट और ल्यूमीनस ब्लू शेड्स में उपलब्ध होगा.

Oppo Reno 13 Pro में मिलेगी 12GB RAM

Reno 13 Pro इस सीरीज का प्रीमियम वर्जन होगा. यह12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 50MP टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा. पावर के लिए यह 5800 mAH बैटरी से लैस होगा, जो 80W वायर्ड SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. यह फोन मिस्ट लेवेंडर और ग्रेफाइट ग्रे कलर में उपलब्ध होगा.

कितनी हो सकती है अनुमानित कीमत?

माना जा रहा है कि इस सीरीज की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये होगी. वहीं प्रो मॉडल के बेस वेरिएंट के लिए लगभग 40,000 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं. हालांकि, अभी तक ओप्पो की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें-

Free Fire फैन्स का इंतजार होगा खत्म, इस नए नाम के साथ भारत में लॉन्च होगा बैटल रॉयल गेम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget