एक्सप्लोरर

Made in India होगा Nothing Phone 3a सीरीज! लॉन्च डेट का भी हुआ खुलासा, जानें पूरी जानकारी

Nothing Phone 3a Series: यूके की कंज़्यूमर टेक्नोलॉजी कंपनी Nothing ने 10 फरवरी को घोषणा की कि उसकी Phone 3a सीरीज का निर्माण भारत में हो रहा है.

Nothing Phone 3a Series: यूके की कंज़्यूमर टेक्नोलॉजी कंपनी Nothing ने 10 फरवरी को घोषणा की कि उसकी Phone 3a सीरीज का निर्माण भारत में हो रहा है. Apple की रणनीति से प्रेरित होकर, कंपनी ने बताया कि इस सीरीज को लंदन में डिजाइन किया गया है और भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है. कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन ब्रिटिश डिज़ाइन और भारतीय उत्पादन क्षमता का मेल होगा. Nothing Phone 3a सीरीज को 4 मार्च को लॉन्च किया जाएगा.

भारत में उत्पादन से नए अवसर

Nothing ने अपने बयान में कहा कि उसने चेन्नई स्थित फैक्ट्री में 500 से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया है, जहां यह सीरीज बनाई जा रही है. खास बात यह है कि 95% कर्मचारी महिलाएं हैं. कंपनी ने स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई है और इसे अपनी Phone (3a) सीरीज के निर्माण का प्रमुख केंद्र बताया है.

Nothing Phone 3a सीरीज: क्या होगा खास?

कंपनी ने घोषणा की है कि Phone 3a सीरीज मुख्य रूप से उपयोगकर्ताओं की ज़रूरतों पर फोकस करेगी, जिसमें कैमरा, स्क्रीन, प्रोसेसर और डिज़ाइन शामिल हैं. Nothing ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें इस फोन का डिज़ाइन झलकता है.

संभावित डिज़ाइन

फोन में Nothing की पहचान ट्रांसपेरेंट बैक पैनल डिज़ाइन होगा. इसमें हॉरिजॉन्टल स्टैक्ड रियर कैमरा मॉड्यूल होगा, जो Phone 2a से मिलता-जुलता होगा. कैमरा मॉड्यूल Phone 2a और 2a Plus से बड़ा लग रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया जा सकता है.

संभावित स्पेसिफिकेशन्स

9To5Google की रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone 3a में यह कैमरा सेटअप हो सकता है.

  • 50MP टेलीफोटो कैमरा
  • 50MP प्राइमरी कैमरा
  • 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर

इसके अलावा, दो Nothing स्मार्टफोन को BIS (Bureau of Indian Standards) पर देखा गया है, जिनके कोडनेम "A059" और "A059P" बताए जा रहे हैं. इससे संकेत मिलता है कि Phone 3a सीरीज में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं. इनमें से एक मॉडल को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस बताया जा रहा है. Nothing Phone 3a सीरीज के लॉन्च के साथ, यह देखना दिलचस्प होगा कि यह भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कितना दमदार प्रदर्शन करता है.

यह भी पढ़ें:

Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: कौन सा लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी प्लान आपके लिए बेस्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget