एक्सप्लोरर

5G Software Update: Apple से लेकर Samsung तक, इन कंपनियों के फोन में नहीं है 5जी सपोर्ट, जानें कब आएगा 5जी अपडेट

5G software on phones: भारत में 5जी की शुरूआत के बाद जानते हैं कि टॉप फोन ब्रांड अपने स्मार्टफोन के लिए 5जी तैयार सॉफ्टवेयर के अपडेट को कब तक लॉन्च करेंगे.

5G update Rollout: भारत में 5G के औपचारिक तौर पर लॉन्च को एक सप्ताह से ज्यादा समय हो गया है. Airtel और Jio ने भारत में 5जी सेवाएं शुरू कर दी हैं. एयरटेल ने जहां आठ शहरों में अपनी '5जी प्लस' सेवा शुरू की है, वहीं जियो ने कुछ खास क्षेत्रों में 5जी की टेस्टिंग शुरू की है. वहीं कई कंपनियां अभी तक अपने स्मार्टफोन में 5जी सेवा के लिए अपडेट उपलब्ध नहीं करा पाई हैं. तो आइए जानते हैं कि टॉप मोबाइल ब्रांड्स कब तक 5जी इंटरनेट सेवा के सपोर्ट के लिए नया अपडेट रोलआउट कर सकती हैं.

हालांकि 5जी सर्विस शुरू हो गई है, लेकिन इस इलाकों के लोग अभी तक 5जी इस्तेमाल नहीं कर पाए हैं. क्योंकि इनके 5जी फोन होने के बावजूद 5जी फीचर लॉक है. लगभग सभी टॉप ब्रांड्स ने अपने स्मार्टफोन्स पर 5जी सर्विस को अनेबल नहीं किया है. इन कंपनियों के फोन में 5जी इस्तेमाल करने के लिए इनको एक 5जी सर्विस अनेबल करने वाला फीचर रोलआउट करना होगा.

वहीं दूसरी ओर 5G सपोर्ट के साथ कई प्रमुख ब्रांडों ने अभी तक 5G इस्तेमाल को एक्टिव करने के लिए इस तरह के अपडेट जारी नहीं किए हैं. इन टॉप ब्रांड्स में Apple, Samsung और OnePlus समेत कई दूसरी मोबाइल कंपनियां शामिल हैं. तो आइए जानते हैं कि कौन से ब्रांड्स की अभी क्या स्थिति है. 

Apple

5G को सपोर्ट करने वाले Apple iPhones की पूरी लाइनअप को अभी अपडेट मिलना बाकी है, जिसका मतलब है कि भारत में सभी 5G iPhone वर्तमान में 4G नेटवर्क पर अटके हुए हैं.  इसमें iPhone 12, iPhone 13 और iPhone 14 सीरीज के साथ-साथ iPhone SE 2022 (Gen-3) की पूरी लाइनअप शामिल है Apple ने एक बयान में कहा है कि कंपनी अपडेट पर काम कर रही है, और इसे भारत में दिसंबर तक लॉन्च करने की संभावना है. 

सैमसंग

जबकि नए सैमसंग फोन जैसे गैलेक्सी एस 22 सीरीज और गैलेक्सी ए 33, गैलेक्सी एम 33, गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 और गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 पहले से ही 5 जी तैयार हैं. हालांकि दक्षिण-कोरियाई फोन-निर्माता कंपनी ने अभी तक पुराने 5 जी फोन को एक्टिव करने के लिए अपडेट जारी नहीं किया है. सैमसंग ने अब कहा है कि इन पुराने फोनों के लिए अपडेट नवंबर 2022 में आएगा.

वनप्लस

वनप्लस ने देश में एक साल से अधिक समय से कई 5G फोन लॉन्च किए हैं. इस कंपनी के फोन में नए फोन 5जी सपोर्ट के साथ आ रहे हैं. लेकिन पुराने फोन को अपडेट का इंतजार है. वनप्लस फोन जिन्हें 5G का उपयोग करने के लिए सॉफ़्टवेयर अपडेट की आवश्यकता होती है, वे इस प्रकार हैं: OnePlus 8, OnePlus 8T, OnePlus 8 Pro, OnePlus Nord 2 और OnePlus 9R.

Google

इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुए Pixel 7 और Pixel 7 Pro भी 5G सपोर्ट करेंगे. जबकि बाकी Google डिवाइसों के लिए कंपनी ने पुष्टि की है कि इन उपकरणों के लिए 5G अपडेट आ रहा है.  

यह भी पढ़ें-

Best 5G Smartphones: 15 हजार के अंदर ये हैं शियोमी, रीयलमी और सैमसंग के बेस्ट 5जी फोन

UPI और RuPay ने विदेश से मिलाया हाथ, भारत से लेकर लंदन तक चुटकियों में कर पाएंगे पेमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget