एक्सप्लोरर

एंट्री-सेगमेंट में itel का धमाका! 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया Zeno 10, कीमत 6 हजार से भी कम

Itel Zeno 10: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईटेल ने आज अपना एक बजट स्मार्टफोन देश में लॉन्च कर दिया है. इस फोन में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप उपलब्ध कराया है.

Itel Zeno 10: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईटेल ने आज अपना एक बजट स्मार्टफोन देश में लॉन्च कर दिया है. इस फोन में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप उपलब्ध कराया है. साथ ही इस फोन में 64GB का स्टोरेज विकल्प मिल जाता है. दरअसल, Itel Zeno 10 को कंपनी ने आज बाजार में उतारा है. इस फोन की सबसे खास बात यह है कि इसकी कीमत 6 हजार रुपये से भी कम है. साथ ही इस फोन का डिजाइन काफी यूनिक है.

Itel Zeno 10 Specifications

इस नए स्मार्टफोन में 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है. ये डिस्प्ले 90 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसके साथ ही नोटिफिकेशन के लिए डिवाइस में डायनामिक बार भी दिया गया है. कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट में उतारा है. इसमें एक 3GB RAM और एक 4GB रैम के साथ आता है. पहले वाले वेरिएंट में 5GB का फ्यूजन रैम मिलता है. वहीं दूसरे वेरिएंट में 8GB का फ्यूजन रैम मिल जाता है. साथ ही ये फोन 64 जीबी इन-बिल्ट स्टोरेज के साथ आता है.

कैमरा सेटअप

स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 8MP का कैमरा दिया हुआ है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. इतना ही नहीं फोन में पोर्ट्रेट मोड, HDR मोड, वाइड मोड, प्रो मोड, शॉर्ट वीडियो, स्लो मोशन और AR शॉर्ट जैसे बेहतरीन फोटोग्राफी फीचर्स भी प्रदान कराए गए हैं.

पावर के लिए स्मार्टफोन में 5000mAh की दमदार बैटरी प्रदान कराई गई है. ये बैटरी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. साथ ही ये फोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है. ये स्मार्टफोन Octa Core प्रोसेसर से लैस है.

कितनी है कीमत

कंपनी ने Itel Zeno 10 के 3GB वेरिएंट की भारत में कीमत 5699 रुपये रखी है. वहीं इसके 4GB वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 5999 रुपये रखी है. साथ ही कंपनी ने इस फोन को फैंटल क्रिस्टल और ओपल पर्पल जैसे दो रंगों में बाजार में उतारा है. इसे आप ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीद सकते हैं. कंपनी ने फोन की बिक्री आज से ही शुरू कर दी है. सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन में फेस अनलॉक के साथ साइड फिंगरप्रिंट सेंसर भी उपलब्ध कराया है.

Samsung Galaxy F05 को मिलेगी टक्कर

itel Zeno 10 लॉन्च के साथ ही बाजार में Samsung Galaxy F05 फोन को टक्कर देगा जिसकी कीमत ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर फिलहाल 6999 रुपये है. इस फोन में कंपनी ने 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज भी उपलब्ध कराया है. साथ ही फोन में एक एस़डी कॉर्ड स्लॉट भी दिया हुआ है जिसकी मदद से फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. पावर के लिए स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी भी प्रदान कराई गई है.

यह भी पढ़ें:

Instagram की तरह WhatsApp की वीडियो कॉल्स पर भी लगा सकेंगे Filter! जानें तरीका

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget