एक्सप्लोरर

iPhone Hidden Feature : बड़े काम के हैं आपके iPhone के नॉच के बगल में मौजूद 2 छोटे डॉट, इन पर रखें नजर

iPhone Hidden Feature : अगर आप आईफोन यूज करते हैं तो आपने फोन के नॉच के बगल में ऑरेंज और ग्रीन कलर के डॉट को जलते देखा होगा, लेकिन क्या आप इनका मतलब जानते हैं. चलिए हम बताते हैं, क्या है इसका मतलब.

iPhone Hidden Feature : अगर आप आईफोन (iPhone) यूज करते हैं तो आपने फोन के नॉच (Notch) के बगल में ऑरेंज (Orange) और ग्रीन (Green) कलर के डॉट को जलते देखा होगा. हालांकि शायद ही आपने कभी ये जानने की कोशिश की होगी कि अलग-अलग रंग (Color) के इन दोनों डॉट का क्या मतलब है और ये क्यों जलते हैं. चलिए आज हम आपको बता रहे हैं आखिर क्या है इन दोनों डॉट का राज और कैसे ये आपके फोन की सिक्योरिटी (Security) से जुड़े हुए हैं.

ऑरेंज डॉट के जलने का मतलब

अगर आपके आईफोन (iPhone) में ऑरेंज डॉट जल रहा है तो इसका मतलब है कि एक या उससे अधिक ऐप (App) आपके डिवाइस (Device) के माइक्रोफोन (Microphone) का यूज कर रहे हैं. जब कभी आप सिरी वॉयस कमांड (Siri Voice Commands), नोट्स रिकॉर्डिंग (Notes Recording), कैमरे से वीडियो (Video) बनाना या फिर क्लबहाउस ऑडियो रूम (Clubhouse Audio Room) का इस्तेमाल करते होंगे तो ये ऑरेंज डॉट आपको जलता दिखेगा. ऐसे में यह एक तरह से अलर्ट है. अगर आप ऐसा कोई ऐप यूज नहीं कर रहे हैं, लेकिन फिर भी ये डॉट जले तो समझ लीजिए कि कोई ऐप आपके माइक्रोफोन को यूज करके चीजें रिकॉर्ड कर रहा है.

ये भी पढ़ें : Gmail Trick : अनचाहे मेल से हैं परेशान तो अपनाएं ये ट्रिक, Gmail खुद डिलीट कर देगा ऐसे मेल

ग्रीन डॉट जलने का मतलब

अगर आपके आईफोन (iPhone) में ग्रीन डॉट जलता दिखे तो इसका मतलब है कि एक या उससे ज्यादा ऐप आपके फोन के कैमरे का यूज कर रहे हैं. यहां ये भी समझना होगा कि कैमरे (Camera) का यूज अगर हो रहा है तो इसका मतलब है कि माइक्रोफोन (Microphone) भी उसके साथ इस्तेमाल किया जा रहा है. इस स्थिति में अलग से ऑरेंज लाइट नहीं जलेगी. यहां ग्रीन लाइट ही दोनों चीजों के इस्तेमाल का इंडिकेटर होगा. अगर आप इस लाइट पर ध्यान देंगे तो आराम से समझ पाएंगे कि कोई आपके फोन (Phone) में सेंधमारी तो नहीं कर रहा है.

ये भी पढ़ें : Bulli Bai: क्या है Bulli Bai App और क्यों हो रही है इसकी देश में इतनी चर्चा?

ऐसा हो तो क्या करें

अगर आप ऐसा कोई ऐप (App) यूज नहीं कर रहे जिसमें माइक्रोफोन (Microphone) या कैमरे को एक्सेस (Camera Access) मिला है और फिर भी ये लाइट्स जल रहीं हैं तो अगर ऐसा कोई ऐप आपने ओपन नहीं कर रखा है और फिर भी यह लाइट जल रही है तो फौरन आपको अलर्ट (Alert) होने की जरूरत है. कुछ सेटिंग (iPhone Setting) चेंज करके आप माइक्रोफोन और कैमरे का एक्सेस रोक सकते हैं. आप इस तरह सेटिंग में बदलाव कर सकते हैं.

  • सबसे पहले फोन की सेटिंग (Phone Setting) में जाएं.
  • इसके बाद आपको प्राइवेसी (Privacy) के ऑप्शन पर जाना है.
  • प्राइवेसी सेक्शन में आपको कैमरा (Camera) और माइक्रोफोन के परमीशन (Permission) वाला टैब दिखेगा.
  • आपको कैमरा (Camera) और माइक्रोफोन (Microphone) दोनों की ही परमीशन को ऑफ करना है.

ऐसे करें पता कौनसा ऐप कर रहा जासूसी

आईफोन (iPhone) में ये पता करना बेहद आसान है कि कौनसा ऐप आपकी जासूसी (Spy) कर रहा है. इसके लिए आपको फोन की स्क्रीन (Screen) के टॉप पर दाईं ओर से फिंगर नीचे ड्रैग करना है. इसके बाद आपको कंट्रोल सेंटर (Control Centre) दिखेगा. कंट्रोल सेंटर के टॉप पर आपको परमीशन टाइप (Permission) का ऑप्शन दिखेगा. इसमें कैमरा और माइक्रोफोन भी होगा. साथ ही यह भी जानकारी होगी कि कौनसा ऐप किस चीज को एक्सेस कर रहा है.   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget