एक्सप्लोरर

50MP कैमरा और शक्तिशाली बैटरी, HMD ने नया फोन लाकर मचाया तहलका, कीमत 10,000 से भी कम

कम कीमत पर शानदार फीचर वाले फोन की तलाश कर रहे लोगों के लिए HMD Vibe 5G लॉन्च हो गया है. 10,000 से भी सस्ते इस फोन में 50MP कैमरा लगा हुआ है.

HMD Vibe 5G Launched In India: HMD ने कम कीमत पर धांसू फीचर्स वाला फोन HMD Vibe 5G भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन में 50MP कैमरा और 5000mAh की दमदार बैटरी समेत ऐसे कई फीचर्स है, जो केवल महंगे फोन में मिलते हैं. HMD के इस फोन की खास बात यह है कि इसकी कीमत 10,000 रुपये से भी कम है. ऐसे में यह फोन उन ग्राहकों के लिए बेस्ट चॉइस हो सकती हैं, जिन्हें कम बजट में फीचर लोडेड फोन चाहिए. आइए इस फोन के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में जानते हैं.

HMD Vibe 5G के फीचर्स

HMD Vibe 5G में 6.67 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इसमें ऑक्टा कोर 6nm Unisoc T760 चिपसेट है, जिसे 4GB रैम और 128GB बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. यह फोन Android 15 पर रन करता है और इसे दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी. 

कैमरा और बैटरी

HMD Vibe 5G के रियर में 50MP का प्राइमरी लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर लगा हुआ है. फ्रंट में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा है. इस किफायती फोन में 5,000mAh की शक्तिशाली बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. ग्राहकों को फोन के साथ बॉक्स में ही चार्जर मिलेगा. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. 

कीमत और कंपीटिशन

HMD Vibe 5G की भारत में कीमत 11,999 रुपये रखी गई है, लेकिन अभी यह 8,999 रुपये के स्पेशल प्राइस पर उपलब्ध है. इस फोन को HMD इंडिया, चुनिंदा ई-कॉम प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. HMD की इस लेटेस्ट पेशकश का मुकाबला Samsung Galaxy A06 5G से होगा. Samsung Galaxy A06 5G में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है. इसमें 50MP के प्राइमरी लेंस के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. सैमसंग के इस फोन में भी 5,000mAh की बैटरी है. फ्लिपकार्ट पर अभी इसकी कीमत 9,599 रुपये है. 

ये भी पढ़ें-

जापान घूमने से लेकर बाईक खरीदने तक, आईफोन 17 की कीमत में हो सकते हैं ये कई काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget