एक्सप्लोरर

Cellphone Data Scraping: फोन फॉर्मेट करने के बाद भी निकाला जा सकता है डाटा?

Scrap का सीधा मतलब रद्दी माल होता है. सेलफोन स्क्रैप का मतलब पुराने फोन के पुर्जों से हैं. सेलफोन स्क्रैपिंग में पुराने फोन के पुर्जे को अलग-अलग करके जुरूरी पुर्जों को निकालकर बेचा जाता है.

Data Scraping: जांच एजेंसियों (investigative agencies) को चीनी नागरिकों से पता चला है कि भारत से चीन जा रहे पुराने फोन से लोगों का डाटा निकाला जाता है. जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी पुराने स्मार्टफोन खरीदकर उनके पुर्जे चीन भेज देते थे जिनमें रैम से लेकर स्टोरेज शामिल था. ऐसे में, चीन के हाथ लाखों भारतीयों की निजी जानकारी लगने की आशंका है. खुलासे से साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) का खतरा बढ़ गया है. यहां हम आपको सेलफोन स्कैप और डाटा स्कैपिंग (Data Scraping) के बारे में समझा रहे हैं. हम आपको इस रिपोर्ट में सेलफोन स्क्रैपिंग और डाटा स्क्रैपिंग के बारे में विस्तार से बताएंगे और साथ ही, यह भी बताएंगे कि आप फोन के डाटा को हमेशा के लिए डिलीट कैसे कर सकते हैं?

Cellphone Scrap क्या है?

स्क्रैप का सीधा मतलब रद्दी माल होता है. सेलफोन स्क्रैप का मतलब पुराने फोन के पुर्जों से हैं. सेलफोन स्क्रैपिंग में पुराने फोन के पुर्जे को अलग-अलग करके जुरूरी पुर्जों को निकालकर बेचा जाता है. सेलफोन स्क्रैप को आसान भाषा में आप फोन के कबाड़ से भी समझ सकते हैं. 

Cellphone Data Scrap क्या है?

सेलफोन स्क्रैप के बाद डाटा स्क्रैप को जानने की तरफ बढ़ते है. डाटा स्क्रैपिंग के तहत स्क्रैप की परिभाषा बदल जाती है, क्योंकि जो डाटा स्क्रैप किया जाता है वह कबाड़ नहीं होता, बल्कि साइबर चोरी करने वालो के लिए एक बड़ा हथियार बन जाता है. आप जब अपना स्मार्टफोन बेचते हैं या एक्सचेंज करते हैं तो उसमें पड़े फोटो-वीडियो और अन्य डाटा को फॉर्मेट करके बेचते होंगे, लेकिन आप जानकर चौंक जाएंगे कि आपके द्वारा डिलीट करने के बाद भी आपके फोन में डाटा रह जाता है. सेलफोन डाटा स्क्रैपिंग में आपके फोन में पड़े डाटा यानी फोटो, वीडियो, ऑडियो और अन्य जानकारी को निकाल लिया जाता है. फोन से निकाले गए डाटा को छांटा जाता है और फिर बहुत ही जरूरी, जैसे कि आपकी बैंक डिटेल्स को आधार बनाकर आपको साइबर फ्रॉड का शिकार बनाया जाता है. 
डाटा स्क्रैपिंग में आपके फोन से हर उस जानकारी को हासिल जा सकता है जिसे आपने डिलीट कर दिया है. स्क्रैप किए गए डाटा के जरिए आपकी जासूसी भी हो सकती है. 

Cellphone Data Scrap से बचने के उपाय

यदि आप सही तरीके से अपने फोन को फॉर्मेट करते हैं तो आप डाटा स्क्रैपिंग से बच पाएंगे. ध्यान रहे कि किसी को फोन देने या बेचने से पहले कम-से-कम दो बार फुल फॉर्मेट करें. फॉर्मेट करने के लिए फोन की सेटिंग में जाकर Erase all data (factory reset) के विकल्प पर टैप करें. फैक्ट्री रीसेट से फोन के सभी वीडियो-फोटो और सेटिंग तो डिलीट हो जाएगी, लेकिन आपके फोन में कुछ डाटा रह जाएगा. अब इस डाटा को खत्म करने के लिए आपको फोन को एन्क्रिप्ट करना होगा. इसके लिए फोन की सेटिंग में जाकर ये स्टेप को फॉलो करें.

  • Settings खोलें
  • फिर Security में जाएं
  • फिर Encryption & credentials में जाएं
  • फिर Encrypt phone पर क्लिक करें.

एन्क्रिप्ट करने के बाद डाटा स्क्रैपिंग का खतरा खत्म हो जाएगा. बेस्ट तरीका यही है कि पहले अपने फोन को Encrypt करें और उसके फॉर्मेट करें.

नोट- एंड्रॉयड 11 तक के वर्जन में Encrypt phone का विकल्प मिल जाएगा, किंतु एंड्रॉयड 12 में यह सुविधा नहीं है. एंड्रॉयड 12 ओएस वाले फोन डिफॉल्ट रूप से Encrypt हैं. यदि फोन में मेमोरी कार्ड है तो उसे किसी लैपटॉप की मदद से फॉर्मेट कर दें.

 

Boult Drift, Boult Cosmic: कॉलिंग फीचर के साथ Boult Audio ने लॉन्च की दो स्मार्टवॉच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget