एक्सप्लोरर

क्या आपके फोन में गूगल प्ले स्टोर से भी पहुंच सकते हैं वायरस? जानें इसकी हकीकत

भारत में इस वक्त करीब 70 करोड़ से ज्यादा लोग स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में साइबर सुरक्षा एक महत्वूर्ण मुद्दा बन गया है. अपने फोन को वायरस से बचाना बेहद जरूरी है.

अक्सर जानकार सलाह देते हैं कि आप अपने फोन को वायरस से बचाना चाहते हैं, तो एप्लिकेशंस को गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से ही डाउनलोड करना चाहिए. किसी भी थर्ड पार्टी एप को इंस्टॉल करने से बचना चाहिए. हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मोबाइल में सबसे ज्यादा वायरस प्ले स्टोर के जरिए ही पहुंचते हैं. जी हां, इसका खुलासा एक हालिया रिपोर्ट में हुआ है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी कई साइबर सुरक्षा से जुड़ी रिपोर्ट में प्ले स्टोर पर वायरस वाले एप का खुलासा हुआ था. समय-समय पर प्ले स्टोर अपनी सुरक्षा को मजबूत करते हुए ऐसे एप्स को हटा भी देता है. इसके बावजूद वायरस वाले एप्स का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.

 

क्या है हालिया रिपोर्ट

दरअसल अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी नॉर्टनलाइफलॉक (NortonLifeLock) और स्पेन के आईएमडीईए (IMDEA) सॉफ्टवेयर इंस्टीट्यूट द्वारा ने प्लेस्टोर से फोन में वायरस पहुंचने से संबंधित एक सर्वे किया था. इन दोनों ऑर्गनाइजेशन की जॉइंट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आपके फोन में वायरस पहुंचने का सबसे बड़ा स्रोत गूगल प्ले-स्टोर ही है. इस सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल प्ले-स्टोर से करीब 67 प्रतिशत ऐसे एप्स इंस्टॉल होते हैं, जिनमें मैलवेयर होते हैं. अगर आसान भाषा में कहें, तो इस प्लेटफॉर्म पर तमाम एप मैलवेयर वाले होते हैं.

 

कैसे तैयार की गई थी रिपोर्ट

इस सर्वे में करीब 79 लाख एप और 1.2 करोड़ एंड्रॉयड डिवाइस का अध्ययन चार महीने तक किया गया था. यह स्टडी जून-सितंबर 2019 के बीच किया गया था. सर्वे की रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन थर्ड पार्टी एप को सबसे ज्यादा शक की नजर से देखा जाता है, उनके जरिए फोन में सिर्फ 10.4 प्रतिशत एंड्रॉयड डिवाइस में ही मैलवेयर पहुंचते हैं. इस स्टडी में गूगल प्ले-स्टोर, अल्टरनेटिव मार्केट, वेब ब्राउजर, पे पर इंस्टॉल प्रोग्राम, मैसेज और अन्य सोर्स से डाउनलोड किए गए एंड्रॉयड एप को शामिल किया गया था. इसमें इस बात का भी खुलासा हुआ कि करीब 87.2 प्रतिशत एंड्रॉयड एप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किए जाते हैं, जिनमें 67.5 फीसदी एप मैलवेयर वाले होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget