एक्सप्लोरर

25,000 रुपये से कम में बेस्ट स्मार्टफोन! Independence Day Sale में मिल रहे हैं कई सारे बेहतरीन ऑप्शन

Independence Sale 2025: Amazon और Flipkart पर Independence Day सेल शुरू हो चुकी है और अगर आप इस मौके पर नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं तो ये बिल्कुल सही समय है.

Independence Sale 2025: Amazon और Flipkart पर Independence Day सेल शुरू हो चुकी है और अगर आप इस मौके पर नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं तो ये बिल्कुल सही समय है. 25,000 रुपये की कीमत में अब ऐसे फोन मिल रहे हैं जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस, शानदार बैटरी और जबरदस्त डिस्प्ले के साथ आते हैं. लेकिन यहां सिर्फ स्पेसिफिकेशन की बात नहीं हो रही यहां बात है असल यूज़ में बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाले फोन की. नीचे ऐसे टॉप स्मार्टफोन चुने गए हैं जो किसी एक खास फीचर में एक्सपर्ट हैं. तो चलिए जानते हैं आपके बजट में कौन-सा फोन सबसे फिट बैठेगा.

POCO X7 Pro

अगर आप एक ऑल-राउंडर फोन चाहते हैं, जिसमें हर चीज़ थोड़ी-थोड़ी बेहतरीन हो तो POCO X7 Pro बेहतरीन विकल्प है. इसमें Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर, IP69 रेटिंग, डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर्स और 90W चार्जिंग वाली 6550mAh बैटरी मिलती है. कैमरा औसत है और कुछ ब्लोटवेयर मिल सकते हैं लेकिन 25,000 रुपये से कम में इससे ज्यादा बैलेंस्ड फोन मिलना मुश्किल है. अमेजन पर इस फोन के 8+256GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है.

Nothing Phone (3a)

अगर आप ऐसे फोन की तलाश में हैं जो तेज़ नहीं, लेकिन स्मूद और क्लीन एक्सपीरियंस दे, तो Nothing Phone (3a) आपके लिए है. इसमें Android 15 का बगैर ब्लोटवेयर वाला अनुभव, 3 साल के अपडेट्स और 6 साल की सिक्योरिटी पैचेस मिलते हैं. फोन का डिज़ाइन प्रीमियम है और इसमें 50MP टेलीफोटो के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलता है. यह कैमरा और साफ सॉफ्टवेयर के शौकीनों के लिए शानदार विकल्प है. Amazon Sale 2025 में इस फोन के 8+128GB वेरिएंट को 22,900 रुपये में लिस्ट किया गया है.

OnePlus Nord CE5

अगर आपको बार-बार चार्जिंग की झंझट नहीं चाहिए, तो OnePlus Nord CE5 एकदम सटीक चॉइस है. इसकी 7100mAh की बैटरी दो दिन आराम से चलती है और 80W SuperVOOC चार्जिंग के कारण चार्जिंग में समय भी नहीं लगता. OxygenOS का साफ इंटरफेस और Dimensity 8350 Apex चिप संतुलित परफॉर्मेंस देता है. हालांकि स्टीरियो स्पीकर्स और NFC नहीं हैं लेकिन बैटरी फर्स्ट यूज़र्स के लिए ये फोन नंबर वन है. फ्लिपकॉर्ट पर इस फोन के 8+128GB वेरिएंट की कीमत 23,969 रुपये रखी गई है.

Realme P3 Ultra

Realme P3 Ultra इस बजट में एक छुपा रुस्तम है. इसमें मिलता है शानदार 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Gorilla Glass 7i और IP69 रेटिंग वो भी 25,000 रुपये से कम में. Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी के साथ 80W चार्जिंग इसे और भी दमदार बनाते हैं. कैमरा औसत है और Realme UI थोड़ा भारी लग सकता है लेकिन प्रीमियम लुक और दमदार डिस्प्ले के साथ ये फोन पैसा वसूल है. फ्लिपकॉर्ट सेल में इस फोन को 8+128GB वेरिएंट को 22,999 रुपये में लिस्ट किया गया है.

OnePlus Nord 4

OnePlus Nord 4 आमतौर पर 25,000 रुपये से ऊपर का फोन है लेकिन सेल या बैंक ऑफर में कभी-कभी यह इस बजट में आ जाता है. अगर मिल जाए तो यह डील मिस नहीं करनी चाहिए. Snapdragon 7+ Gen 3, 100W फास्ट चार्जिंग, मेटल बॉडी और 4 साल के अपडेट्स वाला OxygenOS इसे एक फ्लैगशिप जैसी फील देता है. थर्मल मैनेजमेंट और कैमरा थोड़े ठीक-ठाक हैं लेकिन ओवरऑल एक्सपीरियंस शानदार है. Flipkart पर इस फोन के 8+128GB मॉडल को 23,891 रुपये में लिस्ट किया है.

यह भी पढ़ें:

BSNL के नए ऑफर ने उड़ा दी Airtel की नींद! मात्र 1 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा, जानें कितने दिन की है वैलिडिटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget