एक्सप्लोरर

BSNL के नए ऑफर ने उड़ा दी Airtel की नींद! मात्र 1 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा, जानें कितने दिन की है वैलिडिटी

BSNL Offer: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक बेहद किफायती और आकर्षक ऑफर लॉन्च किया है जो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पेश किया गया है.

BSNL Offer: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक बेहद किफायती और आकर्षक ऑफर लॉन्च किया है जो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पेश किया गया है. इस ऑफर के तहत मात्र 1 रुपये में ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज़ाना 2GB हाई-स्पीड डेटा और हर दिन 100 SMS फ्री मिल रहे हैं. यह ऑफर खासतौर पर नए BSNL ग्राहकों के लिए है जिसका उद्देश्य कंपनी के अपग्रेड किए गए नेटवर्क को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है.

BSNL का नया 'फ्रीडम ऑफर'

BSNL ने इस ऑफर की जानकारी अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर दी जहां इसे 'सच्ची डिजिटल आज़ादी' का नाम दिया गया है. ग्राहक यदि 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच नई BSNL सिम लेते हैं तो सिर्फ 1 रुपये के रिचार्ज पर उन्हें पूरे 30 दिन के लिए यह सभी सुविधाएं मिलेंगी. इस योजना में राष्ट्रीय रोमिंग समेत पूरे देश में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज़ाना 2GB डेटा और 100 SMS शामिल हैं.

यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है और देश के सभी सर्कल में लागू किया गया है. ग्राहक BSNL के किसी भी अधिकृत केंद्र से सिर्फ 1 रुपये में नया सिम कार्ड लेकर इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं.

कम होती यूजर संख्या के बीच ARPU बढ़ाने की कोशिश

TRAI की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते महीनों में BSNL और Vi से लाखों यूजर दूसरी कंपनियों में पोर्ट हो चुके हैं. गिरते यूजर बेस को देखते हुए BSNL ने यह आक्रामक रणनीति अपनाई है ताकि बाजार में अपनी हिस्सेदारी को फिर से मज़बूत किया जा सके.

सरकार ने BSNL को Average Revenue Per User (ARPU) बढ़ाने का लक्ष्य दिया है लेकिन साथ ही यह भी निर्देश दिए हैं कि इसके लिए टैरिफ की कीमतें नहीं बढ़ाई जाएं. अब हर महीने इस पर समीक्षा बैठकें की जाएंगी ताकि सुधार की निगरानी की जा सके.

Airtel का नया प्लान

एयरटेल ने हाल ही में अपना 399 रुपये का नया प्लान पेश किया है. इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हाई-स्पीड डेटा और मुफ्त नैशनल रोमिंग (जम्मू-कश्मीर को छोड़कर) की सुविधा दी जा रही है. यूज़र्स को हर दिन 2.5GB डेटा और 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं. साथ ही, इस प्लान में 28 दिनों के लिए JioHotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी शामिल है जिससे ओटीटी कंटेंट के शौकीनों को भी फायदा होगा.

यह भी पढ़ें:

सिर्फ 1 रुपये के खर्च में पाओ 14GB डेटा! Airtel के प्लान ने उड़ा दिए जियो के होश, जानें क्या हैं बेनिफिट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget