एक्सप्लोरर

लॉन्च हो गया Apple का सबसे सस्ता फोन iPhone 16e! 6.1 इंच की OLED स्क्रीन के साथ है एक्शन बटन, जानें फीचर्स और कीमत

Apple iPhone 16e: Apple ने आज अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन iPhone 16e लॉन्च किया है. यह iPhone 16 सीरीज़ का लेटेस्ट मॉडल है जिसमें 6.1-इंच की OLED स्क्रीन और A18 चिप दी गई है.

Apple iPhone 16e: Apple ने आज अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन iPhone 16e लॉन्च किया है. यह iPhone 16 सीरीज़ का लेटेस्ट मॉडल है जिसमें 6.1-इंच की OLED स्क्रीन और A18 चिप दी गई है. नया iPhone 16e, iPhone 15 Pro (2023) और iPhone 16 सीरीज़ की तरह Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है. इसमें 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और एक प्रोग्रामेबल एक्शन बटन दिया गया है.

iPhone 16e Specifications

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस फोन में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED (1,170x2,532 पिक्सल) डिस्प्ले उपलब्ध कराया है. ये डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. स्क्रीन की मजबूती के लिए Apple Ceramic Shield का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा फोन में 3nm A18 चिप प्रोसेसर दिया हुआ है जो पहली बार iPhone 16 में इस्तेमाल किया गया था. डिवाइस में अधिकतम 512GB तक की स्टोरेज दी गई है.

कैमरा सेटअप

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने iPhone 16e में 48MP का सिंगल कैमरा उपलब्ध कराया है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ आता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. इसमें Face ID सपोर्ट है जबकि आपको बता दें कि iPhone SE (3rd Gen) में टच ID दिया गया था. फोन में स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं. साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, NFC और GPS सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिल जाती हैं. इस फोन में Apple का Emergency SOS via Satellite सपोर्ट भी दिया हुआ है. इस फोन में USB Type-C पोर्ट दिया हुआ है जो 18W के वायर्ड चार्जिंग और 7.5W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है. ये फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है जिसका मतलब है कि ये धूल और पानी से भी नहीं खराब होता है. इस फोन का वजन 167 ग्राम है.

कितनी है कीमत

कीमत की बात करें तो कंपनी ने भारत में iPhone 16e के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये रखी है. इसके अलावा, इसके 256GB वेरिएंट की कीमत ₹69,900 रुपये और 512GB वेरिएंट की कीमत ₹89,900 रुपये रखी गई है. फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग 21 फरवरी 2025 से शुरू होगी. वहीं, इस फोन की सेल 28 फरवरी 2025 से शुरू की जाएगी. कंपनी ने इस फोन को ब्लैक और व्हाइट जैसे दो रंगों में बाजार में उतारा है.

यह भी पढ़ें:

Samsung ने भारत में लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता 5G Smartphone! Motorola और Realme के फोन्स को मिलेगी टक्कर

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
Embed widget