एक्सप्लोरर

Samsung ने भारत में लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता 5G Smartphone! Motorola और Realme के फोन्स को मिलेगी टक्कर

Samsung Galaxy A06 5G: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने आज अपना सबसे सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Galaxy A06 5G को भारत में उतारा है.

Samsung Galaxy A06 5G: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने आज अपना सबसे सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Galaxy A06 5G को भारत में उतारा है. यह नया 5G स्मार्टफोन 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है और यह Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है. कंपनी ने इसमें चार बड़े Android अपडेट देने का दावा किया गया है.

Samsung Galaxy A06 5G Specifications

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग का ये फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है. इसके अलावा इसमें 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया हुआ है. ये डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. ये डिवाइस MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है. वहीं, इस फोन में 4GB/6GB RAM के साथ 64GB/128GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है.

कैमरा सेटअप

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो स्मार्टफोन में 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2MP का डेप्थ सेंसर दिया हुआ है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. पावर के लिए इस बजट फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. ये बैटरी 25W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इतना ही नहीं डिवाइस में IP54 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस, 12 5G बैंड का सपोर्ट दिया हुआ है.

कितनी है कीमत

अब फोन की कीमतों की बात करें तो Samsung Galaxy A06 5G के 4GB RAM+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये रखी गई है. वहीं, इसके 4GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये और 6GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये तय की गई है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को ब्लैक, ग्रे और लाइट ग्रीन जैसे तीन रंगों में बाजार में उतारा है. इस फोन को आप कंपनी के आधिकारीक स्टोर के साथ ही अन्य ऑफलाइट स्टोर से खरीद सकते हैं.

Realme Narzo 30 और Motorola G35 5G को मिलेगी टक्कर

सैमसंग का ये फोन Realme और Motorola के सस्ते फोन्स को टक्कर देने में सक्षम होगा. इस रेंज में रियलमी नॉर्जो 30 और मोटोरोला जी35 यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. रियलमी के फोन में 6.50 इंच का डिस्प्ले दिया हुआ है जो 90 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. वहीं, डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है. पावर के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. बाजार में आप रियलमी के इस फोन को 10 हजार रुपये की रेंज में खरीद सकते हैं.

Motorola G35 की बात करें तो इस फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. हालांकि इस फोन में भी कंपनी ने 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध कराया है जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए यूज किया जाता है. पावर के लिए मोटोरोला के इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो सैमसंग के नए फोन में भी दी गई है. ये फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है. मार्केट में इस फोन की कीमत फिलहाल 9999 रुपये है.

यह भी पढ़ें:

सबसे कमजोर Password की लिस्ट हुई जारी, अगर आप भी रखते हैं ये पासवर्ड तो तुरंत करें चेंज, बड़े नुकसान का खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget