एक्सप्लोरर

Apple iPhone 14 Launch Live Streaming: जानें कब, कहां और कैसे देखें एप्पल लॉन्चिंग इवेंट लाइव

Apple iPhone 14 Launch Live Streaming: 07 सितंबर को रात 10.30 बजे से एप्पल Apple Far Out 2022 का आयोजन होगा. जानिए आप कब, कहां और कैसे इवेंट को लाइव देख सकते हैं.

Apple iPhone 14 Launch Live Telecast: Apple के हर साल होने वाले सालाना इवेंट का इंतजार आखिरकार आज खत्म हो गया है. अब से कुछ घंटों में, Apple अपने क्यूपर्टिनो-कैंपस में एप्पल फॉर आउट इवेंट 2022 आयोजित करेगा. इस इवेंट में एप्पल कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने वाला है, जिसके बारे में हम आपको इस लेख में जानकारी दे रहे हैं.

आप एप्पल फॉर आउट इवेंट 2022 की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख पाएंगे, इसके बारे में भी हम पूरी जानकारी दे रहे हैं. जैसा कि आप जानते हैं कि कोरोना महामारी के कारण एप्पल दो साल के बाद, Apple कंपनी के क्यूपर्टिनो परिसर के स्टीव जॉब्स थिएटर में एक इन-पर्सन इवेंट आयोजित कर रहा है. ये इवेंट भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा. 

कब देखें Apple Far Out इवेंट का लाइव टेलीकास्ट

भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे  से कंपनी के स्टीव जॉब्स थिएटर से एप्पल फॉर आउट इवेंट का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा.

कैसे और कहां देखें एप्पल फॉर आउट इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग

Apple के स्टीव जॉब्स थिएटर से लाइव टेलीकास्ट किए जाने वाली एप्पल फॉर आउट इवेंट को आप Apple.com, Apple के YouTube चैनल और Apple TV ऐप पर देख सकते हैं.  यह Apple का इस साल का तीसरा लाइव इवेंट होगा. इस इवेंट में काफी कम लोगों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें चुनिंदा मीडियाकर्मी शामिल हैं.  जबकि बाकी सभी लोग इस इवेंट की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग को देख सकते हैं.

ये प्रोडक्ट होंगे लॉन्च!

माना जा रहा है कि एप्पल इस लाइव इवेंट में कई नए डिवाइस लॉन्च कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी आज चार नए आईफोन पेश कर सकती है, जिनमें 6.1 इंच का आईफोन 14, 6.7 इंच का आईफोन 14, 6.1 इंच का आईफोन 14 प्रो और 6.7 आईफोन 14 प्रो मैक्स शामिल हो सकते हैं.

इस नए iPhone 14 सीरीज में पहले से ज्यादा बड़ी बैटरी, विकसित कैमरा और नेक्स्ट जनरेशन A16 चिपसेट के होने की पूरी संभावना है. इसके साथ ही एप्पल तीन नई स्मार्टवॉच भी लॉन्च कर सकता है. साथ ही 2019-लॉन्च किए गए Airpods Pro को अपग्रेड कर सकता है.

ये भी पढ़ें- 

इस सिंपल तरीके से Android से iPhone में आसानी से करें WhatsApp Chat ट्रांसफर, जानें स्टेप्स

iPhone से अब किसी भी Android Smartphone में ट्रांसफर कर सकते हैं कॉन्टेक्ट्स, अपनाएं ये 3 तरीके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget