एक्सप्लोरर

Windows Photos ऐप में आया AI फीचर, जानें इस्तेमाल करने का आसान तरीका

Microsoft AI Feature: माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज़ फोटोज़ ऐप को अपडेट किया है. इस नए अपडेट के साथ कंपनी ने अपने इस फोटो ऐप में एक एआई फीचर को शामिल किया है. हम आपको इस फीचर को यूज़ करने का तरीका बताते हैं.

Windows Photo App: आजकल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की चर्चाएं भारत समेत पूरी दुनिया में काफी ज्यादा हो रही है. पिछले कुछ महीनों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई फीचर ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक नया विकल्प उपलब्ध करा दिया है. एआई ने बहुत सारे मुश्किल काम को आसान बना दिया है, और इसलिए यूज़र्स अब हर टेक्निकल काम के लिए एआई फीचर की मांग करने लगे हैं. माइक्रोसॉफ्ट ने इसी मांग को ध्यान में रखते हुए विंडोज़ फोटो ऐप में एक नया एआई फीचर शामिल किया है.

विंडोज़ फोटो ऐप में आया एआई फीचर

दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज़ फोटो ऐप में नया अपडेट दिया है.माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज फोटो ऐप के लिए एक अपडेट की घोषणा की है. इस अपडेट के साथ विंडोज़ फोटो ऐप में एक शानदार और बेहद जरूरी एडिटिंग फीचर आया है. इस ऐप में आए नए एआई फीचर की मदद से यूज़र्स किसी भी फोटो से ऑब्जेक्ट को आसानी से मिटा पाएंगे.

इस फीचर का नाम जेनरेटिव एआई फीचर है, जिसके जरिए यूज़र्स को वर्कअराउंड से गुजरना नहीं पड़ता है. आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विंडोज़ फोटो ऐप में पेश किया गया यह फीचर वही है, जो गूगल ने भी अपने फोटो ऐप और हाल ही में सैमसंग ने भी अपनी गैलेरी में पेश किया था.

हालांकि, गूगल और सैमसंग के फोन में मौजूद आया यह एआई फीचर सिर्फ स्मार्टफोन के फोटो ऐप में काम करता है, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट के फोटो ऐप में आया एआई फीचर डेक्सटॉप और लैपटॉप में भी काम करता है. इस नए फीचर की वजह से यूज़र्स को फोटोशॉप और कैनवा जैसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा.

इस फीचर का इस्तेमाल कैसे करें?

  • इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूज़र्स को Windows Photos App को Windows 11 के लेटेस्ट वर्ज़न के साथ अपडेट करना होगा.
  • उसके बाद आप फोटो ऐप में सीधा उस फोटो को खोल सकते हैं, जिसमें आप एआई जेनरेटिव इरेज़ फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं.
  • उसके बाद आपको फोटो के ऊपर ट्रेल में एक नया Erase का ऑप्शन मिलेगा.
  • उसके बाद माउस पर लेफ्ट क्लिक करके उसे होल्ड करें और ऑब्जेक्ट के उस हिस्से पर ड्रैग करें, जिसे आप फोटो से हटाना चाहते हैं. इसके लिए आप ब्रश की साइज भी चुन सकते हैं और ऑटो-अप्लाई फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

रिमूव करने वाले पार्ट को चुनकर Erase को क्लिक करने पर आसानी से आपकी पिक्चर का ऑब्जेक्ट हट जाएगा. उसके बाद आप सेव के ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर सेव एडिटेड फोटो पर क्लिक करके अपनी एडिट किए गए फोटो को सेव करना होगा.

यह भी पढ़ें:

Realme मार्च में लॉन्च करेगा एक धांसू स्मार्टफोन, कई खास स्पेसिफिकेशन्स का चला पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meta ने लॉन्च किए नए स्मार्ट ग्लासेस! सिनेमा से गेमिंग तक सबकुछ होगा खास
Meta ने लॉन्च किए नए स्मार्ट ग्लासेस! सिनेमा से गेमिंग तक सबकुछ होगा खास
अब फोन बनेगा एडिटिंग स्टूडियो, एंड्रॉयड पर आया Adobe Premiere
अब फोन बनेगा एडिटिंग स्टूडियो, एंड्रॉयड पर आया Adobe Premiere
स्मार्ट Siri का इंतजार पड़ा महंगा, iPhone यूजर्स को मिलेगा Compensation Claim
स्मार्ट Siri का इंतजार पड़ा महंगा, iPhone यूजर्स को मिलेगा Compensation Claim
AI से बनेगा कंटेंट और बढ़ेगी शॉपिंग, YouTube का बड़ा अपडेट
AI से बनेगा कंटेंट और बढ़ेगी शॉपिंग, YouTube का बड़ा अपडेट

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
न मिसाइल दागेगा, न ड्रोन, आसमानी 'आफत' बरसाएगा अमेरिका, HELIOS तैनात
न मिसाइल दागेगा, न ड्रोन, आसमानी 'आफत' बरसाएगा अमेरिका, HELIOS तैनात
अखिलश रायबरेली गए, हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे- सपा पर कांग्रेस आगबबूला!
अखिलश रायबरेली गए, हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे- सपा पर कांग्रेस आगबबूला!
वैवाहिक झगड़े में पॉक्सो एक्ट पर SC का बड़ा फैसला, अब तुरंत नहीं होगी गिरफ्तारी
वैवाहिक झगड़े में पॉक्सो एक्ट पर SC का बड़ा फैसला, अब तुरंत नहीं होगी गिरफ्तारी
वैभव सूर्यवंशी के लिए तिलक वर्मा या शिवम दुबे होंगे बाहर? कैफ ने बताया प्लेइंग-11 का फॉर्मूला
वैभव सूर्यवंशी के लिए तिलक वर्मा या शिवम दुबे होंगे बाहर? कैफ ने बताया प्लेइंग-11 का फॉर्मूला
The Vvaan Box Office: 'द वन' बनेगी तमन्ना भाटिया की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर? जानें- प्रीडिक्शन
'द वन' बनेगी तमन्ना भाटिया की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर? जानें- प्रीडिक्शन
बांका के वीडियो पर तेजस्वी यादव की दो टूक, 'सम्राट चौधरी अपने…'
बांका के वीडियो पर तेजस्वी यादव की दो टूक, 'सम्राट चौधरी अपने…'
चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 पर दिया बड़ा बयान, 'मतदाताओं की सुविधा के लिए...'
चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 पर दिया बड़ा बयान, 'मतदाताओं की सुविधा के लिए...'
How To Clean Ceiling Fan: लंबाई कम है तो कैसे साफ करें छत का पंखा? 2 मिनट में बनेगा काम
लंबाई कम है तो कैसे साफ करें छत का पंखा? 2 मिनट में बनेगा काम
Embed widget