एक्सप्लोरर

Facebook Meta Pay: डिजिटल वॉलेट 'फेसबुक पे' का नाम 'मेटा पे' किया गया, जानिए अब क्या होंगे बदलाव

Meta Pay: मेटा ने बुधवार को अपने डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म फेसबुक पे का नाम बदलकर मेटा पे कर दिया है. मेटा के फाउंडर व सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने और भी कई घोषणाएं की हैं.

Facebook Meta Pay: मेटा (पहले फेसबुक) ने बुधवार को अपने डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म फेसबुक पे (Facebook Pay) का नाम बदलकर मेटा पे (Meta Pay) कर दिया है और मेटावर्स (Metaverse) के लिए एक डिजिटल वॉलेट भी लॉन्च किया है. मेटावर्स के जरिए भुगतान को आसान बनाने की दिशा में कंपनी का ये बड़ा कदम है.

इस बारे में एलान करते हुए कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि आज फेसबुक पे का नाम बदलकर मेटा पे कर रहे हैं. इससे आप पहले की ही तरह ही शॉपिंग कर सकेंगे, मनी ट्रांसफर कर सकेंगे. साथ ही Facebook, Instagram, WhatsApp, Messenger पर जो फंड रेजिंग कैम्पेन चलाएं जाते हैं उनके लिए आप आसानी से डोनेट कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि पुरानी सुविधाओं में हम कुछ नई चीजें भी जोड़ रहे हैं. अब आपको मेटावर्स के लिए एक वॉलेट मिलेगा जो सुरक्षित रूप से आपकी पहचान, जो आप खरीद रहे हैं उसकी जानकारी और आप कैसे भुगतान करते हैं, ये सब गोपनीय रखेगा.  

क्या कहा मार्क जुकरबर्ग ने?

जुकरबर्ग ने आगे कहा कि भविष्य में कई तरह के डिजिटल आइटम होंगे जिन्हें आप बनाना या खरीदना चाहेंगे जैसे कि डिजिटल कपड़े, ऑर्ट, वीडियो, म्यूजिक और भी बहुत कुछ. ऐसे में ऑनरशिप का प्रमाण जरूरी होगा. इसमें मेटावर्स वॉलेट आपकी मदद करेगा. आप बस मेटावर्स में साइन इन करने में सक्षम होने चाहिए, इसके बाद आपने जो कुछ भी खरीदा है वह आपको एक जगह पर ही मिलेगा. इस तरह की इंटरऑपरेबिलिटी लोगों के लिए बेहतर अनुभव और क्रिएटर्स के लिए बड़े अवसर प्रदान करेगी. जितनी अधिक जगहों पर आप अपने डिजिटल सामानों का आसानी से उपयोग कर सकते हैं, उतना ही आप उन्हें महत्व देंगे, जिससे क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा बाजार बन जाएगा. 

पहले ही की थी नाम बदलने की घोषणा

बता दें कि, इससे पहले मई में कंपनी ने घोषणा की थी कि फेसबुक पे (Facebook Pay) भी मेटा ब्रांडिंग को अपना रहा है और जल्द ही इसका नाम बदलकर मेटा पे (Meta Pay) कर दिया जाएगा. फेसबुक (Facebook) ने नवंबर 2019 में अपने ऐप इकोसिस्टम- फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर काम करने के लिए अपनी भुगतान प्रणाली शुरू की थी और इसे फेसबुक पे नाम दिया था.

ये भी पढ़ें -

Just Corseca के इन मेटल वाले ईयरबड्स की बैटरी 22 घंटे चलेगी, यहां फटाफट डिटेल्स जान लें

Sony के 19,999 रुपये के बेस्ट सेलिंग वायरलेस ईयरबड्स सेल में खरीदें 9 हजार से भी कम में !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget